मोदी ने श्रीनगर में हुए खेलो इंडिया वॉटर स्पोर्ट्स की सराहना की

रायपुर, 31 अगस्त (वार्ता) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को ‘मन की बात’ के मासिक प्रसारण की 125वीं कड़ी में हाल ही में श्रीनगर में आयोजित हुए खेलो इंडिया वॉटर गेम्स की सराहना की और पुलवामा में क्रिकेट की लोकप्रियता पर भी चर्चा की। मोदी ने नारा दिया- नारा दिया, ‘जो खेलता है, वो खिलता है।’ इस दौरान उन्होंने ने खेलो इंडिया वॉटर स्पोर्ट्स के दो खिलाड़ियों से बातचीत भी की।

श्री मोदी ने अपने संबोधन की शुरुआत में प्राकृतिक आपदाओं का जिक्र करते हुए बड़े पैमाने पर जानमाल के नुकसान की घटना पर दु:ख व्यक्त करते कहा कि बाढ़ और बारिश की इस तबाही के बीच जम्मू-कश्मीर ने दो बहुत खास उपलब्धियां भी हासिल की हैं। इन पर ज्यादा लोगों का ध्यान नहीं गया, लेकिन जब देशवासी उन उपलब्धियों के बारे में जानेंगे तो उन्हें बहुत खुशी होगी। जम्मू-कश्मीर के पुलवामा के एक स्टेडियम में रिकॉर्ड संख्या में लोग इकट्ठा हुए। यहां पुलवामा का पहला डे-नाइट क्रिकेट मैच खेला गया। पहले यह होना असंभव था, लेकिन अब मेरा देश बदल रहा है। ये मैच ‘रॉयल प्रीमियर लीग’ का हिस्सा है, जिसमें जम्मू-कश्मीर की अलग-अलग टीमें खेल रही हैं। यह नजारा वाकई देखने लायक था।

इसी प्रकार देश में पहला ‘खेलो इंडिया वाटर स्पोर्ट्स फेस्टिवल’ श्रीनगर की डल झील पर हुआ। सचमुच ऐसा उत्सव आयोजित करने के लिए यह कितनी खास जगह है। इसका उद्देश्य है जम्मू-कश्मीर में वाटर स्पोर्ट्स को और लोकप्रिय बनाना। इसमें पूरे भारत से 800 से अधिक एथेलीट्स ने हिस्सा लिया। महिला एथेलीट्स भी पीछे नहीं रहीं। उनकी भागीदारी भी लगभग पुरुषों के बराबर थी।

इनमें भाग लेने वाले सभी खिलाड़ियों को बधाई देते हुए श्री मोदी ने विशेष बधाई मध्यप्रदेश को दी, जिसने स्पर्धा में अधिक पदक जीते, उसके बाद हरियाणा और ओड़िशा का स्थान रहा।उन्होंने पहले खेलो इंडिया वॉटर स्पोर्ट्स फेस्टिवल के दो एथलीट्स ओड़िशा की रश्मिता साहू और श्रीनगर के मोहसिन अली से बात की। इन दोनों ने प्रधानमंत्री से अपने अनुभव और पारिवारिक स्थिति को लेकर बात की। प्रधानमंत्री ने कहा, “एक भारत-श्रेष्ठ भारत की भावना, देश की एकता, देश के विकास के लिए बहुत जरूरी है और निश्चित तौर पर खेल इसमें बड़ी भूमिका निभाते हैं।”

छत्तीसगढ़ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात का प्रसारण बूथ से लेकर प्रदेश कार्यालय तक सुना गया।

 

Next Post

पाकिस्तान ने यूएई को 31 रनों से हराया

Sun Aug 31 , 2025
शारजाह 31 अगस्त (वार्ता) सैम अयूब (69) और हसन नवाज (52) की अर्धशतकीय पारियों के बाद हसन अली (तीन विकेट) और मोहम्मद नवाज (दो विकेट) के शानदार प्रदर्शन की बदौलत पाकिस्तान ने त्रिकोणीय टी-20 श्रृंखला के दूसरे मैच में यूएई को 31 रनों से हरा दिया। 208 रनों के विशाल […]

You May Like