प्रयागराज महाकुम्भ का प्रथम अमृत स्नान सबके लिए मंगलमय हो: यादव

भोपाल, 13 जनवरी (वार्ता) मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पौष पूर्णिमा के पावन अवसर पर तीर्थराज प्रयागराज की पुण्य भूमि पर विश्व के सबसे विशाल समागम ‘महाकुम्भ’ के शुभारंभ और कुम्भ में पधारे समस्त श्रद्धालुओं को प्रथम अमृत स्नान की मंगलमय शुभकामनाएं दी हैं।

डॉ. यादव ने कहा कि आस्था, भक्ति और अध्यात्म के महाकुम्भ के माध्यम से देश-विदेश से श्रद्धालुओं को भारत की आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक चेतना के दर्शन होंगे। उन्होंने कामना की है कि मां गंगा की कृपा से सभी श्रद्धालुओं की मनोकामनाएं पूर्ण हों।

 

Next Post

दिसंबर में खुदरा महंगाई में आयी नरमी

Mon Jan 13 , 2025
नयी दिल्ली 13 जनवरी (वार्ता) खाने पीने की चीजों जैसे फल , सब्जियों, दाल दलहन, मसालें, मांस और मछली आदि की कीमतों में नरमी आने से दिसंबर 2024 में उपभोक्ता मूल्य सूचकांक पर आधारित खुदरा महंगाई 5.22 प्रतिशत पर रही है जबकि नवंबर 2024 में यह 5.48 प्रतिशत पर रही […]

You May Like