
सिंगोली। तहसील क्षेत्र के ग्राम बड़ी में शुक्रवार रात को सर्प दंश से एक युवक की मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत बड़ी के ग्राम सुतारों की बड़ी के निवासी दिनेश पिता श्यामलाल गुर्जर उम्र 22 वर्ष को शुक्रवार की रात जहरीले सर्प ने काट लिया इस पर परिजन उसे इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिंगोली लेकर पहुंचे जहां से युवक को प्राथमिक उपचार कर अन्यत्र लेकर जा रहे थे इसी दौरान युवक दिनेश की रास्ते में ही मौत हो गई मृतक युवक दिनेश गुर्जर ग्राम पंचायत बड़ी स्थित सौर ऊर्जा प्लांट में गार्ड के पद पर कार्य करता था। पुलिस ने शनिवार को शव का पोस्ट मार्टम व्रत प्रमाण पत्र प्रमाण पत्र करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया व मर्ग कायम कर विवेचना में लिया।
