एआई से चिकित्सा उपचार में आई नयी दक्षता : बिरला

नयी दिल्ली, 05 जुलाई (वार्ता) लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने शनिवार को कहा कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई), नैनो साइंस जैसे क्षेत्रों से चिकित्सा अनुसंधान और उपचार में नयी दक्षता आई है।

श्री बिरला ने इन्नोवेटिव फिजिसियन फोरम के सातवें वार्षिक अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन के उद्घाटन के बाद आज कहा कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, नैनो साइंस जैसे क्षेत्रों से चिकित्सा अनुसंधान और उपचार में नयी दक्षता आई है। उन्होंने कहा कि चिकित्सा के क्षेत्र में नवाचार और शोध समय की आवश्यकता है। भारत की चिकित्सा प्रणाली गुणवत्तापूर्ण, सुलभ और प्रामाणिक है जिसकी वजह से मेडिकल टूरिज्म में बढ़ोतरी हो रही है।

लोकसभा अध्यक्ष ने कहा कि भारत फार्मा और चिकित्सा अनुसंधान में वैश्विक हब के रूप में उभर रहा है। चिकित्सा पेशेवरों को दी बधाई देते हुए उन्होंने कहा कि शोध और प्रतिबद्धता से ही स्वस्थ भारत बनेगा।

सम्मेलन में नेपाल, श्रीलंका, मलेशिया और ब्रिटेन के चिकित्सकीय प्रतिनिधियों ने भाग लिया।

 

Next Post

बंगाल में शक्तिशाली विस्फोट में एक व्यक्ति की मौत, एक घायल

Sat Jul 5 , 2025
कोलकाता, 05 जुलाई (वार्ता) पश्चिम बंगाल के पूर्वी बर्धमान जिले में एक खाली मकान में हुए एक शक्तिशाली विस्फोट में एक व्यक्ति की मौत हो गयी जबकि एक अन्य घायल हो गया। पुलिस ने शनिवार को बताया कि कुछ बदमाश देशी बम बना रहे थे, तभी तेज धमाके के साथ […]

You May Like