भारत ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी

रायपुर, 23 जनवरी (वार्ता) भारत ने न्यूज़ीलैंड के खिलाफ दूसरे टी 20 मुकाबले में शुक्रवार को टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।

भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने टॉस जीतने के बाद कहा कि अभी भी ओस मौजूद है और उनकी टीम ने हालिया समय में अधिक चेज नहीं किया है इसलिए वह पहले गेंदबाज़ी करना चाहते हैं। सूर्यकुमार ने कहा कि उनकी टीम प्रदर्शन को दोहराने का प्रयास करेगी। भारत में दो बदलाव है, अक्षर पटेल और जसप्रीत बुमराह नहीं खेल रहे हैं उनकी जगह पर हर्षित राणा और कुलदीप यादव को शामिल किया गया है।

न्यूज़ीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर ने कहा कि वह भी पहले गेंदबाज़ी ही करते। न्यूज़ीलैंड में तीन बदलाव हैं, रॉबिंसन की जगह टिम साइफर्ट हैं और काइल जेमिसन की जगह मैट हेनरी शामिल हैं। क्रिस्टियन क्लार्क भी बाहर हैं उनकी जगह पर ज़ैक फ़ॉक्स को शामिल किया गया है।

टीमें :

भारत: 1 अभिषेक शर्मा, 2 संजू सैमसन (विकेटकीपर), 3 इशान किशन, 4 सूर्यकुमार यादव (कप्तान), 5 हार्दिक पंड्या, 6 शिवम दुबे, 7 रिंकू सिंह, 8 हर्षित राणा, 9 अर्शदीप सिंह, 10 कुलदीप यादव, 11 वरुण चक्रवर्ती

न्यूज़ीलैंड : 1 टिम साइफर्ट, 2 डेवन कॉन्वे (विकेटकीपर), 3 रचिन रविंद्र, 4 डैरिल मिचेल, 5 ग्लेन फ़िलिप्स, 6 मार्क चैपमैन, 7 मिचेल सैंटनर (कप्तान), 8 ज़ैक फ़ॉक्स 9 मैट हैनरी, 10 ईश सोढ़ी, 11 जेकब डफ़ी

Next Post

सौंसर में दिव्यांगों और वरिष्ठजनों के लिए शिविर संपन्न,280 हितग्राही हुए लाभान्वित

Fri Jan 23 , 2026
सौसर। भारत सरकार की एडिप (ADIP) एवं राष्ट्रीय वयोश्री योजना के अंतर्गत शुक्रवार को जनपद पंचायत सौंसर के प्रांगण में विशाल परीक्षण एवं मेडिकल बोर्ड शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में सौंसर क्षेत्र के दिव्यांगजनों और वरिष्ठ नागरिकों को निःशुल्क कृत्रिम अंग एवं सहायक उपकरण प्रदान करने हेतु पंजीकरण […]

You May Like