सौंसर में दिव्यांगों और वरिष्ठजनों के लिए शिविर संपन्न,280 हितग्राही हुए लाभान्वित

सौसर। भारत सरकार की एडिप (ADIP) एवं राष्ट्रीय वयोश्री योजना के अंतर्गत शुक्रवार को जनपद पंचायत सौंसर के प्रांगण में विशाल परीक्षण एवं मेडिकल बोर्ड शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में सौंसर क्षेत्र के दिव्यांगजनों और वरिष्ठ नागरिकों को निःशुल्क कृत्रिम अंग एवं सहायक उपकरण प्रदान करने हेतु पंजीकरण किया गया।

प्रमुख जनप्रतिनिधियों की रही उपस्थिति

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि सांसद विवेक बंटी साहू, विधायक विजय रेवनाथ चौरे, पूर्व राज्य मंत्री नानाभाऊ मोहोड, जनपद अध्यक्ष संजय भुते, जिला पंचायत सदस्य संदीप मोहोड और उपाध्यक्ष नारायण वाडोदे की उपस्थिति में हुआ। इस दौरान जनप्रतिनिधियों ने शासन की इस जनकल्याणकारी योजना की सराहना करते हुए पात्र हितग्राहियों को लाभ लेने हेतु प्रोत्साहित किया।

​शिविर की मुख्य उपलब्धियां

शिविर में जनपद पंचायत सौंसर सहित नगर पालिका सौंसर, लोधीखेड़ा, पिपलानारायणवार एवं मोहगांव के हितग्राही शामिल हुए। परिणाम स्वरूप जिला मेडिकल बोर्ड द्वारा लगभग 215 हितग्राहियों के दिव्यांगता प्रमाण पत्र बनाए गए इसके अलावा भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम (एलिम्को) द्वारा 65 पात्र हितग्राहियों का चयन सहायक उपकरणों एवं कृत्रिम अंगों के लिए किया गया।

यह शिविर वेस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (WCL) के सीएसआर मद और सामाजिक न्याय मंत्रालय के सहयोग से आयोजित किया गया। कार्यक्रम में एसडीएम सिद्धार्थ पटेल,सीईओ प्रियंक मिश्रा सहित विभिन्न निकायों के सीएमओ उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का संचालन सचिव योगेश भद्रे ने जबकि सामाजिक सुरक्षा अधिकारी चंद्रशेखर गोहिया ने उपस्थित अतिथियों एवं कर्मचारियों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर एलिम्को जबलपुर के दीपक कुमार, खंड पंचायत अधिकारी सुभाष ठाकरे सहित समस्त सचिव व सहायक सचिव उपस्थित थे।

Next Post

एसआईआर के बहाने एनआरसी लागू करना चाहती है भाजपा : अखिलेश

Fri Jan 23 , 2026
लखनऊ, 23 जनवरी (वार्ता) समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा पर आरोप लगाया कि वह एसआईआर के नाम पर मतदाता सूची में गड़बड़ी कर एनआरसी जैसे कदम की जमीन तैयार करना चाहती है। यह लोकतांत्रिक व्यवस्था पर सीधा हमला है और इसे किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं […]

You May Like

मनोरंजन