दमोह के ग्राम टोरी में छात्रावास का बाल आयोग ने किया निरीक्षण, धर्म विरोधी गतिविधियां उजागर

तेंदूखेड़ा/दमोह.जिले के तेंदूखेड़ा ग्राम टोरी स्थित कस्तूरबा गांधी छात्रावास में राज्य बाल आयोग की दो सदस्यीय टीम ने औचक निरीक्षण कर कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं. निरीक्षण के दौरान छात्रावास में देश विरोधी तथा धर्म विरोधी गतिविधियों के संकेत मिले, जिसने प्रशासन की कार्यशैली पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं.राज्य बाल आयोग के सदस्य ओंकार सिंह व डॉ निवेदिता शर्मा व बाल कल्याण समिति दमोह के अध्यक्ष दीपक तिवारी के नेतृत्व में पहुंची टीम ने छात्रावास का गहन निरीक्षण किया. इस दौरान छात्राओं ने बताया कि उन्हें हिन्दू देवी देवताओं की पूजा-पाठ करने से रोका जाता है और किसी भी प्रकार की धार्मिक प्रार्थना की अनुमति नहीं दी जाती. छात्राओं ने आरोप लगाया कि अगर कोई पूजा करने की कोशिश करता है, तो छात्रावास की वार्डन यशवंती महोबे द्वारा डांट-फटकार लगाई जाती है.छात्रावास में भी कोई प्रार्थना नही होती.वहीं बताया जा रहा हे कि,वार्डन खुद को किसी संगठन की संगठन महामंत्री बताकर प्रभाव का उपयोग करती हैं, जिससे प्रशासन और शिक्षा विभाग कार्रवाई करने से कतरा रहे हैं.निरीक्षण के दौरान यह भी सामने आया कि छात्रावास परिसर में एक अवैध किराना दुकान का संचालन कराया जा रहा था, जिसमें बड़ी संख्या में एक्सपायरी डेट का सामान भी मिला किराना की दुकान का संचालन भी वार्डन द्वारा चौकीदार के माध्यम से कराया जा रहा था तथा छात्राओं क़ो पास मे ही लगे सेहजन नमक पेड़ के पत्तों कि पतली दाल बनाकर खिलाई जाती थी.

Next Post

सतना एयरपोर्ट के रनवे की लंबाई 600 मीटर बढ़ेगी

Mon Apr 28 , 2025
सतना।प्रदेश में सबसे ज्यादा राजस्व देने वाले पांचवे जिले सतना की प्रतिष्ठा का प्रश्न बन चुकी हवाई सेवा के नाम पर जनप्रतिनिधियों और प्रशासन का रवैया जस का तस है. बैठक में उपस्थित रहने की सूचना के बाद सांसद की अनुपस्थिति में हुई बैठक महज 15 मिनट में इस आश्वासन […]

You May Like