
दमोह। जिले में अपराध नियंत्रण व कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक आनंद कलादगि (आईपीएस) के निर्देशन में विशेष अभियान “ऑपरेशन क्लीन” लगातार चलाया जा रहा है.इस अभियान के तहत अवैध शराब, अवैध मादक पदार्थ तथा अवैध सट्टा गतिविधियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जा रही है. जिले के सभी थाना क्षेत्रों में पुलिस टीमों द्वारा संदिग्ध गतिविधियों पर निरंतर निगरानी रखी जा रही है.पुलिस द्वारा अवैध कारोबार में लिप्त लोगों की धरपकड़ कर उनके खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जा रही है.
*आमजन से सहयोग की अपील*
एसपी आनंद कलादगि ने आमजन से भी सहयोग की अपील की है. उन्होंने कहा कि यदि किसी को भी अवैध शराब, मादक पदार्थ या सट्टा से जुड़ी किसी भी प्रकार की गतिविधि की जानकारी मिले तो तत्काल डायल 112 अथवा जिला पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दें. सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी.
*कल पथरिया थाने में एसपी करेंगे जनसुनवाई, क्षेत्रवासियों से समस्याएं लेकर पहुंचने की अपील*
अनुभाग पथरिया के लोगों की समस्याओं के त्वरित निराकरण के लिए मंगलवार को पथरिया थाने में जनसुनवाई आयोजित की जाएगी.पुलिस अधीक्षक आनंद कलादगि (आईपीएस) की अध्यक्षता में होने वाली इस जनसुनवाई में क्षेत्र के लोग अपनी शिकायतें और समस्याएं सीधे एसपी के सामने रख सकेंगे.पुलिस ने थाना पथरिया क्षेत्र के नागरिकों से अपील की है कि वे मंगलवार को थाने पहुंचकर अपनी समस्याएं बताएं.जनसुनवाई में प्राप्त शिकायतों पर तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए जायेंगे.एसपी आनंद कलादगि जनसुनवाई में कानून व्यवस्था, अपराध, महिला सुरक्षा, यातायात और पुलिस से जुड़ी अन्य समस्याओं को सुनेंगे.
