ट्रैक मशीन की बोगी में लगी आग 

शहडोल। जिले के ब्यौहारी रेलवे स्टेशन पर रविवार दोपहर अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। प्लेटफॉर्म नंबर एक के पास साइडिंग में खड़ी रेलवे ट्रैक मशीन की बोगी में लगी आग ने कुछ ही देर में लोगों को दहशत में डाल दिया, हालांकि राहत टीम की तत्परता से स्थिति पर जल्द ही नियंत्रण पा लिया गया और बड़ा हादसा टल गया।

जानकारी के अनुसार रेलवे स्टेशन के साइडिंग ट्रैक पर चार कोच वाली वर्कशॉप कम रेस्ट फॉर ट्रैक मशीन खड़ी थी। इसी दौरान इनमें से एक कोच, जिसका नंबर ईसीओ 994129 बताया जा रहा है, उसमें अचानक अज्ञात कारणों से रविवार दोपहर आग भड़क उठी। घटना के समय बोगी के अंदर कोई कर्मचारी मौजूद नहीं था।

घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए आग पर काबू पाया और उसे फैलने से रोक लिया। यदि समय पर आग पर नियंत्रण नहीं पाया जाता, तो पास खड़ी अन्य बोगियां भी इसकी चपेट में आ सकती थीं।

मौके पर थाना प्रभारी जिया उल हक भी पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। वहीं ब्यौहारी आरपीएफ चौकी प्रभारी गिरीश कुमार मिश्रा ने बताया कि घटना के समय ट्रैक स्टाफ कार्य के लिए बाहर गया हुआ था। प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है, हालांकि वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए जांच जारी है।

Next Post

विधानसभाध्यक्ष ने यशस्विनी गढ़कर एंव मनीषा के निधन पर ढांढस बंधाया

Sun Apr 12 , 2026
ग्वालियर। विधानसभा अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर ने वयोवृद्ध नेता वैद्य गजेंद्र गढ़कर की धर्मपत्नी यशस्वीनी गढ़कर के निधन पर जीवाजीगंज, लश्कर स्थित उनके निवास पर पहुँच कर श्रद्धासुमन अर्पित किए. विधानसभा अध्यक्ष ने वरिष्ठ भाजपा नेता भुजबल यादव की धर्मपत्नी, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती मनीषा यादव के निधन के […]

You May Like