20,000 की रिश्वत लेते सहायक यंत्री पकड़ाया

मंडला: जबलपुर लोकायुक्त ने कार्यालय जनजातीय कार्य विभाग जिला मंडला में कार्रवाई करते हुए सहायक यंत्री नरेन्द्र कुमार गुप्ता पिता स्व काशीराम गुप्ता 61 वर्ष, को प्रथम किश्त के रूप में 20,000 की रिश्वत लेते पकड़ा।

जानकारी केमुताबिक रौशन कुमार तिवारी पिता रामू तिवारी -34 वर्ष, निवासी निवास- एस.एन.ठाकुर नारायणगंज मंडला ने जबलपुर लोकायुक्त में शिकायत कर बताया कि फर्म बोरिंग बिल्डर्स ने वर्ष 2024 में आदिवासी जनजातीय विभाग मंडला में रिपेयर एवं मेंटीनेन्स का कार्य किया था, जिसके बिल भुगतान के एवज में सहायक यंत्री नरेन्द्र कुमार गुप्ता 56000 की रिश्वत की मांग की जा रही थी आज आरोपी को प्रथम किश्त के रूप में 20,000 लेते हुए रंगे हाथ पकड़ा गया।

Next Post

स्ट्रीट डॉग्स ने मासूम पर किया अटैक, नोंचा

Thu Sep 11 , 2025
जबलपुर: पाटन में स्ट्रीट डॉग ने एक मासूम पर अटैक कर दिया। बुरी तरह मासूम को नोंचा।‌ बच्चे को गंभीर अवस्था में उपचार के लिए परिजन अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उसे भर्ती कराया गया। जानकारी के मुताबिक पाटन क्षेत्र के साहू कॉलोनी में रहने वाली 6 वर्षीय कविता जब किराना […]

You May Like