इंस्टाग्राम पर दोस्ती, शादी का झांसा देकर लूटी आबरू

जबलपुर: सोशल मीडिया पर दोस्ती के बाद प्यार और फिर शादी का झांसा देकर एक युवक ने किशोरी की आबरू लूटी। चरगवां पुलिस ने रिपोर्ट पर प्रकरण दर्ज कर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया जिसे न्यायालय के समक्ष पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है।पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, डबोला चरगवां) निवासी रंजीत गोंड पिता बंसीलाल गोंड, 25 वर्ष की दोस्ती गांव की ही एक 14 वर्षीय किशोरी से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम के जरिए हुई थी। इंस्टाग्राम पर शुरू हुआ बातचीत का यह सिलसिला धीरे-धीरे गहराता गया और रंजीत ने किशोरी को अपने प्रेम जाल में फंसा लिया
आरोपी रंजीत ने किशोरी को शादी का झांसा दिया और पिछले पांच महीनों से लगातार उसका शारीरिक शोषण कर रहा था। वह देर रात पीडि़ता को उसके घर के पीछे बनी बाड़ी में मिलने के लिए बुलाता था, जहां शादी का वादा कर उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम देता था। जब आरोपी अपने शादी के वादे से मुकर गया, तब पीडि़ता ने हिम्मत जुटाकर ं थाने में आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने पीडि़ता की रिपोर्ट पर तत्काल मामला दर्ज कर आरोपी रंजीत गोंड को हिरासत में ले लिया।

Next Post

एन. फ्रैंकलिन जयकुमार एनसीएल के नए सीएमडी पद के लिए अनुशंसित

Thu Jul 9 , 2026
सिंगरौली:साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (SECL) के निदेशकह (तकनीकी – ऑपरेशन) एन. फ्रैंकलिन जयकुमार को 08 जुलाई 2026 को लोक उद्यम चयन बोर्ड (PESB) द्वारा नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (NCL) के अध्यक्ष – सह – प्रबंध निदेशक (सीएमडी) पद के लिए अनुशंसित किया गया है। इस उपलब्धि पर एसईसीएल परिवार ने उन्हें […]

You May Like