धर्मान्तरण कराने वाला शिक्षक निलंबित

सिंगरौली: माड़ा थाना क्षेत्र के करीब एक दर्जन गांव के गरीब एससी वर्ग के लोगों को प्रलोभन देकर ईसाई धर्मान्तरण कराने के मामले में शास. प्राथमिक विद्यालय उत्तर टोला में पदस्थ शिक्षक कमलेश प्रसाद साकेत को कलेक्टर के निर्देश पर जिला शिक्षा अधिकारी एसबी सिंह ने निलंबित कर दिया है। निलंबन की अवधि में इनका मुख्यालय कार्यालय संकुल प्राचार्य शा.उ.मा.वि विकास खण्ड चितरंगी नियत किया हैं।

वही दूसरी ओर शिक्षक व उसके साथी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया हैं।गौरतलब है कि माड़ा थाना क्षेत्र के कर्सुआराजा, कर्सुआलाल, कोटिया, रजमिलान समेत आसपास के करीब आधा दर्जन से अधिक गांवों के गरीब अजा वर्ग साकेत जाति के लोगों को गुमराह एवं आर्थिक प्रलोभन देकर शिक्षक कमलेश साकेत एवं उसका साथी अरविंद साकेत ईसाई धर्म अपनाने का मुहिम चलाया हुआ था।

Next Post

13 वर्षो से बन रहा है खाखन नदी का पुल

Tue Mar 18 , 2025
सिंगरौली: सिंगरौली-सीधी के मध्य स्थित सजहर जंगल के समीप जोगनी गांव के खाखन नदी पर पुलिया का निर्माण कार्य पिछले करीब 13 वर्षो से चल रहा है। लेकिन अभी तक पुलिया का निर्माण कार्य पूर्ण न होने से यहा आए दिन जाम लगना आम बात हो गई हैं।गौरतलब है कि […]

You May Like