राजा की तेरहवीः घर पर बनाए राजा की पसंदीदा पकवान

भाई ने कहा– जो उसे था पसंद, वही सब परोसा

इंदौर. राजा रघुवंशी की तेरहवीं सोमवार को साकार नगर उनके घर पर मनाई गई. इस दौरान परिवार ने वह सभी पकवान बनाए जो राजा को पसंद थे. भाई सचिन रघुवंशी ने बताया कि राजा को गुलाब जामुन, मंचूरियन, नूडल्स, दाल-चावल, ड्रायफ्रूट, केला और पपीता बहुत पसंद थे. उसकी याद में तेरहवीं पर यही सब परोसा गया. सचिन ने बताया कि यह आयोजन पारंपरिक तरीके से न होकर केवल परिवार के बीच रखा गया, क्योंकि यह सामान्य मृत्यु नहीं थी. उन्होंने कहा, हमने उसे जिस तरह जीते-जी खुश रखा, उसी तरह उसकी आखिरी विदाई भी वैसी ही दी है.

Next Post

2.94 लाख के नकली नोट पकड़ाए 

Mon Jun 16 , 2025
जबलपुर। हनुमानताल पुलिस ने नकली नोट के साथ आरोपी को गिरफ्तार किया जिसके कब्जे से 500 के 2 लाख 94 हजार रूपये के नकली नोट जप्त किए गए हैं। टीआई धीरज राज ने बताया कि 1 व्यक्ति 500-500 के नकली नोट बड़ी मात्रा में लेकर किसी को देने मंडी मदार […]

You May Like

मनोरंजन