आयुक्त ने झांकी मार्ग की व्यवस्थाओं का लिया जायजा

इंदौर: शहर में अनंत चतुर्दशी पर निकलने वाले गणेश विसर्जन जुलूस को लेकर आज निगम आयुक्त ने झांकी मार्ग का दौरा किया. इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को सड़क पेचवर्क, विद्युत, सफाई व्यवस्था करने के निर्देश दिए. साथ ही झांकी मार्ग पर स्थित जर्जर भवनों पर कार्रवाई एवं सूचना बोर्ड लगाने के आदेश भी दिए.

निगम आयुक्त क्षितिज सिंघल द्वारा आज सम्पूर्ण झांकी मार्ग का निरीक्षण किया गया. आयुक्त सिंघल ने भंडारी ब्रिज चौराहे, एमजी रोड, नंदलालपुरा, जवाहर मार्ग, गौराकुंड चौराहा से लेकर राजबाड़ा होते हुए नगर निगम मुख्यालय तक झांकी मार्ग का जायजा लिया. इस दौरान अधिकारियों से निगम स्टेट पर की जा रही विभिन्न व्यवस्थाओं की जानकारी ली.

निरीक्षण के दौरान आयुक्त ने अधिकारियों को सड़क पेचवर्क एवं आवश्यक मरम्मत कार्य करने, विद्युत व्यवस्था, स्ट्रीट लाइट, सफाई व्यवस्था एवं अन्य आवश्यक नागरिक सुविधाओं को व्यवस्थित करने के निर्देश दिए. साथ ही झांकी मार्ग पर स्थित जर्जर एवं खतरनाक भवनों का चिन्हित कर सूचना बोर्ड लगाने के निर्देश दिए, ताकि जनता की सुरक्षा हो सके. इस दौरान आयुक्त के साथ अपर आयुक्त आकाश सिंह, प्रखर सिंह, अभय राजनगांवकर, श्रृंगार श्रीवास्तव सहित क्षेत्रीय जोनल अधिकारी, स्वास्थ्य अधिकारी एवं निगम का अमला मौजूद था.

Next Post

पटक कर फेंक दूंगा... कैप्टंसी टास्क में भिड़े अरिशफा खान और स्काउट, गरमाया माहौल

Wed Sep 16 , 2026
मुंबई, बिग बॉस 20 के पहले कैप्टंसी टास्क के दौरान स्काउट और अरिशफा खान के बीच तीखी बहस हो गई। स्काउट की धमकी के बाद बिग बॉस के घर में तनाव और बढ़ गया। टीवी के सबसे पॉपुलर और विवादित रियलिटी शो ‘बिग बॉस 20’ की शुरुआत होते ही घर के […]

You May Like