13 वर्षो से बन रहा है खाखन नदी का पुल

सिंगरौली: सिंगरौली-सीधी के मध्य स्थित सजहर जंगल के समीप जोगनी गांव के खाखन नदी पर पुलिया का निर्माण कार्य पिछले करीब 13 वर्षो से चल रहा है। लेकिन अभी तक पुलिया का निर्माण कार्य पूर्ण न होने से यहा आए दिन जाम लगना आम बात हो गई हैं।गौरतलब है कि सीधी -सिंगरौली नेशनल हाईवे 39 का निर्माण कार्य पिछले एक दशक पूर्व 2012-13 से चल रहा हैं। किंतु आभी तक सड़क का निर्माण कार्य पूर्ण नही हो पाने से आवागमन प्रभावित हो रहा हैं।

यह 25 मीटर लम्बाई के पुलिया का निर्माण कार्य ठेकेदार पूर्ण नही करा पाया हैं। जबकि सड़क एवं पुलियों का कार्य पूर्ण कराने के लिए उप मुख्यमंत्री से लेकर मंत्री, सांसद कई बार एनएच-39 सीधी-सिंगरौली का दौरा कर शीघ्र निर्माण पूरा करने को कहे है।बताया जा रहा है कि हैवी वाहन जब पुलिया को पार करते है तो पुरानी पुल में चढ़ाई होने कारण फिसलने लगता है। पिछले वर्ष यहा पर एक डीजल का टैंकर भी पलटा था। जिसके चलते सीधी-सिंगरौली मार्ग का 10 घण्टे तक आवागमन अवरूद्ध रहा है।
अब 30 जून की तय है डेड लाईन
सांसद ने एमपीआरडीसी के अधिकारियों एवं संविदाकार को निर्देशित किया था कि 30 जून के अंदर सड़क एवं पुलियों का निर्माण कार्य हर हाल में पूर्ण कराए। सांसद की सड़क एवं पुलिया का कार्य पूर्ण कराने के लिए डेड लाईन मुकर्रर की गई हैं।

Next Post

उड़ीसा-गुजरात पुलिस की जांच ठगी के खातों से ट्रांजेक्शन, जबलपुर में FIR दर्ज

Tue Mar 18 , 2025
जबलपुर: गोरखपुर निवासी एक युवक को लोन दिलाने का लालच देकर ठगों ने पहले बैंक खाते खुलवाए फिर उसमें लाखों का अवैध ट्रांजेक्शन किया जिसके चलते खाते सीज कर दिए। मामले की जांच उड़ीसा-गुजरात पुलिस ने की। जिसके बाद बैंकों से पीडि़त के दो पत्र पहुंचे तो उसे ठगी का […]

You May Like