उड़ीसा-गुजरात पुलिस की जांच ठगी के खातों से ट्रांजेक्शन, जबलपुर में FIR दर्ज

जबलपुर: गोरखपुर निवासी एक युवक को लोन दिलाने का लालच देकर ठगों ने पहले बैंक खाते खुलवाए फिर उसमें लाखों का अवैध ट्रांजेक्शन किया जिसके चलते खाते सीज कर दिए। मामले की जांच उड़ीसा-गुजरात पुलिस ने की। जिसके बाद बैंकों से पीडि़त के दो पत्र पहुंचे तो उसे ठगी का पता चला जिसके बाद उसने गोरखपुर थाने पहुंचकर एफआईआर दर्ज कराई। अब इस ठगी में गुजरात-उड़ीसा के साथ जबलपुर पुलिस जांच पड़ताल कर रही है।

गोरखपुर पुलिस के मुताबिक संग्राम सिह मरावी दानव बाबा बस्ती शहीद गुलाब सिंह वार्ड की मुलाकात गौरव पनागर निवासी छुई खदान सिविल लाईन एवं अनिल खत्री निवासी सिधी कलोनी पनागर, अमित प्रजापति निवासी लालमाटी गोपाल होटल के पास से हुइ थी जिन्होंने लोन दिलाने का झांसा देकर पंजाब एंड सिंध बैंक राईट टाउन शाखा और दूसरा खाता यूको बैंक की ग्वारीघाट शाखा और तीसरा खाता उत्कर्ष स्मल फाईनेंस बैंक में खुलवाया था।

लोन की चाहत में संग्राम ने तीनों खाते के ए.टी. एम. और पासबुक उनको दे दिया थे इसके बाद उसके पास बैंकों के दो पत्र पहुंचे जिसमे उल्लेख किया गया है कि, आपके खाते सीज किये जा रहे है आपके खाते में डिस्प्यूटेड पैसे जमा हुए है जिनकी जांच सायबर पुलिस उड़ीसा के साथ साथ गुजरात पुलिस कर रही है। जिसके बाद उसे ठगी का पता चला। तीनों खातों में लाखों का ट्रांजेक्शन हुआ है। ठगों ने खातो के पासबुक, एटीएम, चेकबुक और आधारकार्ड व पेनकार्ड अपने पास रखकर खातों का उपयोग कर अनाधिकृत लेन देन किया।

Next Post

फर्जी हितग्राही को आवास, जुन्नारदेव के अधिकारियों पर दर्ज हुई एफआईआर

Tue Mar 18 , 2025
जबलपुर: कूटरचना कर फर्जी हितग्राही को प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाने के मामले में आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ, इकाई जबलपुर ने नगर परिषद् जुनारदेव जिला छिंदवाड़ा के अधिकारियों के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम समेत अन्य धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज कर ली है।मंजीत सिंह, उप पुलिस अधीक्षक, ईओडब्लयू जबलपुर ने […]

You May Like