फर्जी हितग्राही को आवास, जुन्नारदेव के अधिकारियों पर दर्ज हुई एफआईआर

जबलपुर: कूटरचना कर फर्जी हितग्राही को प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाने के मामले में आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ, इकाई जबलपुर ने नगर परिषद् जुनारदेव जिला छिंदवाड़ा के अधिकारियों के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम समेत अन्य धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज कर ली है।मंजीत सिंह, उप पुलिस अधीक्षक, ईओडब्लयू जबलपुर ने बताया कि नगर परिषद् जुनारदेव जिला छिंदवाड़ा के अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा मिलकर प्रधानमंत्री आवास योजना में अनियमिततायें करने की शिकायत हुई थी। जिसकी जांच पर पाया गया कि अनिता पवार पत्नि घनश्याम पवार वार्ड नं 3 जुनारदेव का पूर्व से ही पक्का मकान होने के बावजूद भी आरोपियों द्वारा योजना का लाभ दिलाया गया।
षडयंत्र रच पद का किया दुरूपयोग
नगर परिषद जुनादेव के मुख्य नगर पालिका अधिकारी सत्येंद्र सालवार, श्रीमति शुभलता आर्य, सुरेंद्र उईके, डी पी खाण्डेलकर, उपयंत्री विनय कुमार शुक्ला, जी एस चंदेल, लेखापाल मुकेश चौरसिया, दामोदर सोनी, राजस्व निरीक्षक राधेश्याम मर्राफा फील्ड इंजीनियर मृदुल गौतम के द्वारा आपराधिक षडयंत्र रचकर, अपने पद का दुरुपयोग कर अनिता पवार पत्नि घनश्याम पवार वार्ड नं 3 जुनारदेव को कूटरचित कार्यवाही कर प्रधानमंत्री आवास योजना का अवैध लाभ दिलाकर शासन को क्षति कारित की गई।

Next Post

18 वर्ष पूर्ण होने पर मतदाता सूची में दर्ज कराएं अपना नाम

Tue Mar 18 , 2025
जबलपुर: कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी दीपक सक्सेना की अध्यक्षता में मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के पदाधिकारियों की बैठक आयोजित की गई। जिसमें बताया गया कि 18 वर्ष पूर्ण होने पर प्रारूप फॉर्म 6 भरकर मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज करायें। फॉर्म-6 नये मतदाता प्रारूप-6 भरकर अपना नाम मतदाता […]

You May Like