महिला कांग्रेस में पदों को लेकर रायशुमारी, कई नेत्रियों ने ठोकी दावेदारी

नर्मदापुरम: संगठन सृजन अभियान के तहत नर्मदापुरम जिले की प्रभारी एवं पर्यवेक्षक, प्रदेश महिला कांग्रेस महासचिव रूपल संचेती ने जिला कांग्रेस कार्यालय में बैठक आयोजित की। इस दौरान जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष और नगर महिला कांग्रेस अध्यक्ष पद के चयन को लेकर महिला नेत्रियों से रायशुमारी की गई।

बैठक में 6 से 7 महिला नेत्रियों ने अपने समर्थकों के साथ पदों के लिए दावेदारी प्रस्तुत की। कार्यक्रम में पूर्व जिला अध्यक्ष माधुरी मिश्रा, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष मीना वर्मा और नीलम गांधी, पूर्व अध्यक्ष कुसुम तोमर, पूर्व पार्षद साधना दुबे, हेमलता जयसवाल, तेजकुमार सिसोदिया, पार्षद सीमा भदौरिया, नगर महिला कांग्रेस अध्यक्ष नेहा चावरे सहित कई वरिष्ठ महिला कार्यकर्ता उपस्थित रहीं।

इसके अलावा कार्यक्रम में पूर्व विधायक गिरजाशंकर शर्मा, जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष मधुसूदन यादव, सेवादल के वरिष्ठ नेता मोहन झलिया, यंग ब्रिगेड के प्रदेश अध्यक्ष गजानन तिवारी, अधिवक्ता हरिनारायण थापक, धर्मेंद्र मालवीय, अमित गुप्ता, जिला प्रवक्ता अनिल रैकवार और अन्य कांग्रेसजन भी मौजूद रहे

Next Post

खाद की किल्लत से फूटा किसानों का गुस्सा: टोकन व्यवस्था पर हंगामा, पथराव और चक्काजाम से बवाल

Tue Nov 4 , 2025
अशोकनगर: जिले में लगातार डीएपी खाद की किल्लत ने किसानों की परेशानी बढ़ा दी है। यह नाराजगी हिंसक रूप लेने लगी है, मंडी स्थित एपीपी स्टेट ऑफिस गोदाम पर टोकन वितरण के दौरान किसानों ने हंगामा करते हुए पथराव कर दिया। घटना में दफ्तर के कर्मचारियों और कोटवार को चोटें […]

You May Like