नाबालिग को सुरक्षित आरपीएफ को सौंपा गया

जबलपुर: रेल मंडल जबलपुर के अंतर्गत यात्री सुरक्षा एवं मानवीय संवेदनशीलता का एक सराहनीय उदाहरण सामने आया। ट्रेन संख्या 03252 में यात्रा के दौरान एक नाबालिग बालक अकेला एवं असहाय अवस्था में पाया गया। ड्यूटी पर तैनात डिप्टी सीटीआई रामाश्रय सिंह द्वारा तत्परता एवं सजगता दिखाते हुए बालक को सुरक्षित अपने संरक्षण में लिया गया।

पूछताछ के दौरान बालक ने अपना नाम आदित्य चक्रवर्ती बताया तत्पश्चात, संबंधित रेलवे स्टाफ द्वारा बालक को सुरक्षित रूप से आरपीएफ के सुपुर्द किया गया, ताकि उसके परिजनों से संपर्क स्थापित कर उसे सकुशल उनके हवाले किया जा सके। उपलब्ध जानकारी के अनुसार बालक का पता जिला कटनी मध्य प्रदेश क्षेत्र का है। इस दौरान रेलवे कर्मचारियों द्वारा पूरी संवेदनशीलता एवं सतर्कता के साथ कार्य करते हुए यह सुनिश्चित किया गया कि बालक को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

Next Post

अमृत जल योजना कार्य के चलते कांचघर रोड बंद, की जा रही वैकल्पिक व्यवस्था

Mon Apr 6 , 2026
जबलपुर: शहर में अमृत जल योजना 2.0 के तहत हर घर में नर्मदा जल पहुंचाने को लेकर कराए जा रहे कार्य के तहत इन दिनों पाइप लाइन बिछाने का काम जोर-शोरों से जारी है। इसी कड़ी में रेलवे पुल नंबर 1 से कांचघर रोड पर पिछले 3 माह से काम […]

You May Like