भोपाल: राजधानी में एक विशेष वर्ग के 100 से अधिक मतदाताओं के नाम काटने के लिए फर्जी नाम से शिकायत की गई. यह सभी मतदाता टीेटी नगर तहसील के नेहरू नगर क्षेत्र की नया बसेरा बस्ती के बताये गये हैं. यह सभी एक दूसरे के रिश्तेदार हैं. अब एसआईआर में शिकायत मिलने के बाद कर्मचारी बारीकी से जांच कर रहे.जिससे कोई भी मतदाता नाम जुडऩे से वंचित न रह सके. वैसे जिला निर्वाचन कार्यालय ने बताया कि भले ही शिकायत हुई हो, लेकिन बीएलओ ने जब फार्म जमा किए हैं तो वहीं इसकी पूरी जानकारी देगा कि मतदाता वर्तमान पते पर है या नहीं. अगर फार्म में बताये पते पर मतदाता वर्तमान में रह रहा है तो उसका नाम नहीं कटेगा.
शिकायत कर्ता ने किया इंकार
मतदाता सूची में नाम रोकने की जानकारी पर रफीक खान वार्ड कार्यालय में पहूंचे, पता चला कि उसके नाम सहित लगभग 100 लोगों के नाम सूची में जोडऩे से रोक दिए गए हैं. यह सभी उसके परिवार और रिश्तेदार हैं. पीड़ित मतदाता रफीक खान ने शिकायतकर्ता का नंबर दिया. तो वह प्रीतम नाम के व्यक्ति का निकला. प्रीतम ने बताया कि मैंने कोई शिकायत नहीं की है.
इनका कहना है
मतदाता फार्म 7 की प्रोसेस के बाद ही आगे की कार्रवाई होगी, शिकायतें कितनी भी आ जाएं उनके कोई फर्क नहीं पड़ता है.
कौशलेन्द्र विक्रम सिंह, कलेक्टर व जिला निर्वाचन अधिकारी भोपाल
