नीति आयोग की बैठक में शामिल होने के लिए विजय दिल्ली रवाना, सोनिया और राहुल से कर सकते हैं मुलाकात

चेन्नई, 10 जून (वार्ता) पदभार संभालने के बाद एक महीने के भीतर अपनी दूसरी आधिकारिक दिल्ली यात्रा के तहत तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी जोसेफ विजय बुधवार को नयी दिल्ली के लिए रवाना हो गये। वह कल प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में होने वाली नीति आयोग की बैठक में शामिल होंगे।दिग्गज फिल्म निर्माता भारती राजा को श्रद्धांजलि देने के बाद मुख्यमंत्री विशेष विमान से दिल्ली के लिए रवाना हुए, जिनका आज तड़के निधन हो गया था।इस यात्रा में श्री विजय के राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु और उप राष्ट्रपति सी पी राधाकृष्णन से भी मिलने की उम्मीद है।

वह कांग्रेस के शीर्ष नेताओं श्रीमती सोनिया गांधी और श्री राहुल गांधी के साथ-साथ भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) और मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के नेताओं से भी मुलाकात कर सकते हैं। ये दल राज्य में उनकी सरकार का समर्थन कर रहे हैं। इससे पहले 27 मई को अपनी पहली यात्रा के दौरान श्री विजय ने प्रधानमंत्री और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से मुलाकात की थी। उन्होंने श्री मोदी को ज्ञापन सौंपकर कर्नाटक को मेकेदातु में कावेरी नदी पर बांध बनाने की योजना पर आगे बढ़ने से रोकने और श्रीलंका की नौसेना के भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किये जाने के सिलसिले पर रोक लगाने की मांग की थी।

श्रीमती सीतारमण के साथ बैठक के दौरान उन्होंने विभिन्न परियोजनाओं के लिए धन आवंटित करने का अनुरोध किया था।

 

Next Post

बंगाल में सरकारी कार्यालय में भीषण आग लगी

Wed Jun 10 , 2026
कोलकाता, 10 जून (वार्ता) पश्चिम बंगाल के अलीपुर में दक्षिण 24-परगना जिला परिषद कार्यालय की बहुमंजिला इमारत में बुधवार को आग लगने से इलाके में दहशत फैल गयी। प्राप्त जानकारी के अनुसार आज सुबह भीषण आग लग गई। आग पर काबू पाने के लिए बड़े पैमाने पर अग्निशमन अभियान शुरू […]

You May Like