आज पहली जनवरी को भी चलेगा पार्टियों का दौर, पुलिस और ज्यादा रहेगी सख्त

ग्वालियर: पुलिस आज भी शांति से नहीं बैठेगी, बल्कि आज शाम से और ज्यादा कड़क अंदाज में मुलाकात करेगी। 31 दिसम्बर साल का आखिरी दिन रहा और पुलिस की मंशा है यह दिन किसी के लिए अशुभ बनकर न आए। इसलिए पुलिस ने चौराहे-तिराहे के साथ उन सभी रास्तों पर भी चेकिंग की जो लोग शॉर्टकट और पुलिस की नजरों से बचने के लिए इस्तेमाल करते हैं। नए वर्ष का जश्न 1 जनवरी को भी जारी रहता है इसलिए आज गुरुवार को विशेष निगरानी पुलिस करेगी।

एसएसपी धर्मवीर सिंह ने इस बार अलग ही प्लानिंग की और पुलिस को तीन दिन पहले ही मैदान में उतार दिया, जिससे हुड़दंग करने वालों के होश न खोएं और किसी तरह की अप्रिय घटना न हो। शहर के साथ हाइवे और ग्रामीण क्षेत्रों पर भी नजर रखी जाने के साथ चैकिंग की जा रही है। पार्टी अरेंज करने वाले आयोजकों को पहले ही समझाइश दी जा चुकी थी कि सुरक्षा के बंदोबस्त टाइट रखने होंगे कुछ गड़बड़ हुई तो पूरी जिम्मेदारी आयोजकों की रहेगी। तेज आवाज में डीजे नहीं बजेगा और किसी ने बजाया तथा शिकायत पुलिस थाने पहुंची तो फिर ठीक नहीं होगा।

पुलिस चेकिंग के दौरान अधिकारी ब्रीथ एनालाइजर से पता कर रहे थे कि कहीं ड्राइव करने वाला नशे में तो नहीं है। गाड़ी के कागजात तथा तलाशी लेने के बाद कहा जा रहा है कि अब ठीक है आगे बढ़ो। एएसपी अनु बेनीवाल तथा विदिता डागर पूरी कमान संभाल रही हैं। सभी सीएसपी चेकिंग के दौरान मौके पर नजर आ रहे हैं। कुल मिलाकर सिर्फ पुलिस जवानों के भरोसे नहीं बैठे हैं।
31 दिसम्बर का जश्न मनने के बाद भी पुलिस शांत नहीं बैठी है। एक जनवरी को भी जो लोग पार्टी करने के इच्छुक हैं उन्हें भी पुलिस की चेकिंग से दो-चार होना पड़ेगा। पुलिस यह बात जानती है कि बहुत से लोग 1 जनवरी को पार्टी करते हैं, इसलिए इस दिन भी नरमी पुलिस बरतने वाली नहीं है।

Next Post

दुबई में नए साल का हैरतअंगेज स्वागत; बुर्ज खलीफा पर 6500 ड्रोनों ने बनाया विशाल 'फीनिक्स', रोशनी और आतिशबाजी ने तोड़े दुनिया के कई रिकॉर्ड

Thu Jan 1 , 2026
नई दिल्ली, 01 जनवरी, 2026: दुनिया की सबसे ऊंची इमारत बुर्ज खलीफा ने एक बार फिर नए साल 2026 का स्वागत एक जादुई शो के साथ किया। आधी रात का गजर बजते ही दुबई का आसमान रोशनी, संगीत और अत्याधुनिक तकनीक के संगम से जगमगा उठा। इस साल का मुख्य […]

You May Like