पांढुरना:नगर के प्रसिध्द रामायण सत्संग मंड़ल के तत्वावधान में 71 तिर्थयात्रियों का जत्था दो बसों में सवार होकर अयोध्या की तिर्थयात्रा के लिए आज गुरूवार को नगर के रेलवे स्टेशन मार्ग के पास स्थित दुर्गा माता एवं हनुमान मंदिर में पुजा-आरती कर रवाना हुआ,यह तिर्थयात्रि सर्वप्रथम महैर,काशी,प्रयागराज तथा अयोध्दा में दर्शन कर चार दिनों बाद नगर में वापस लौटेंगे।
गौरतलब हो कि रामायण सत्संग मंडल द्वारा पूरे वर्ष भर नगर के रेलवे स्टेशन मार्ग पर स्थित दुर्गा माता एवं हनुमान मंदिर के साथ ही नगर सहित क्षेत्र के दूर दराज ग्रामों के विभिन्न सनातनी भक्तगणों के निवास पर भी जाकर संगीतमय सुंदर पाठ का वाचन करते है , जिसके चलते दिनों दिन इस रामायण सत्संग मंडल में धर्मप्रेमियों की संख्या निरंतर बढ़ते ही जा रहीं है।
वहीं प्रतिवर्ष इस रामायण सत्संग मंडल के तत्वावधान में देश के विभिन्न धार्मिक स्थलों की यात्रा करते है,पिछले वर्ष इन तिर्थयात्रियों ने पचमढी तिर्थस्थल की यात्रा कि गई थी।
वहीं इस वर्ष सभी ने एक राय होकर अयोध्या तिर्थस्थल की यात्रा करने की मंशा जाहिर करने पर समिति के तत्वावधान में अयोध्या की तिर्थयात्रा की जाने की रूपरेखा बनाते ही देखते ही देखते इस यात्रा के 71 तिर्थयात्रियों ने अपनी सहमती दे दी गई,गुरूवार को यह सभी तिर्थयात्री नगर के रेलवे स्टेशन मार्ग के दुर्गा मंदिर से विधिवत पुजा-आरती कर दो बसों में सवार होकर अयोध्दा के लिए रवाना हुए।
महैर,काशी,प्रयागराज और आयोध्दा के करेंगे दर्शन
बताया जा रहा है कि यह सर्वप्रथम प्रदेश के महैर शक्तिपीठ पहुंचकर माता रानी के दर्शन करने के बाद काशी विश्वनाथ, फिर प्रयागराज तथा अंत में अयोध्दा में राम मंदिर में दर्शन करने के बाद आगामी 24 अगस्त 2026 की शाम तक वापस पांढुरना लौटेंगे।
