शहर के चौराहों पर कांग्रेस ने हिंदू नववर्ष पर बांटा गुड़ धनिया

इंदौर:आज हिंदू नववर्ष गुड़ी पड़वा पर कांग्रेस ने शहर के प्रमुख चौराहों पर जनता को बधाई देकर गुड़ धनिया बांटा.शहर कांग्रेस अध्यक्ष चिंटू चौकसे ने बताया कि आज कांग्रेस नेताओं ने गुड़ी पड़वा पर्व पर शहर के नागरिकों को नववर्ष की बधाई दी और गुड़ से मुंह मीठा कराया. कांग्रेस ने कहीं पर गुड़ी बांधी, तो कहीं पर नागरिकों को गुड धनिया देकर बधाई दी. शहर के करीब 24 प्रमुख चौराहों पर कांग्रेस नेताओं ने आम नागरिकों को बधाई देने का कार्यक्रम किया.

कांग्रेस द्वारा विधानसभा एक के गंगानगर चौराहे पर योगेश मौर्य, बड़ा गणपति प्रेम कुमार शर्मा, लक्ष्मीपुरा चौराहे जितेंद्र पाटील और 60 फीट रोड पर विपिन यादव ने लोगों को बधाई दी. विधानसभा क्षेत्र 2 के एम आर 10 पर शुभम यादव, सुभाष नगर पर आशु पांडे, विजयनगर चौराहे राहुल धाकरे, सयाजी चौराहे गब्बर पवार और स्कीम नंबर 114 में शिवलाल गुर्जर ने लोगों को गुड़ धनिया बांटा.

विधानसभा क्षेत्र में तीन के अग्रसेन चौराहा पर निलेश सेन, राजवाड़ा पर विशाल चतुर्वेदी और अंकित जोशी, सिंधी कॉलोनी चौराहे पर गिरीश जोशी, राज मोहल्ला चौराहे पर सुनील पाल, रणजीत हनुमान मंदिर पर जतिन थोरात और फूटी कोठी चौराहे पर रविकांत मिश्रा ने जनता को बधाई देते हुए गुड़ से मुंह मीठा कराया. इसी तरह विधानसभा क्षेत्र 5 में खजराना चौराहे पर शाहनवाज खान, तिलक नगर चौराहे पर शैलेंद्र जैन, पलासिया चौराहे पर पुखराज राठौर, मालवा मिल चौराहे पर आकाश कुशवाहा और मुसाखेड़ी चौराहे पर संतोष यादव ने बधाई दी. राऊ विधानसभा के पिपलियापाला चौराहे पर अजय झा ने आम लोगों को शुभकामनाएं देकर गुड़ धनिया दिया.

Next Post

धुरंधर 2 की ओपनिंग से हिला बॉक्स ऑफिस, पहले दिन ध्वस्त किया शाहरुख खान का रिकॉर्ड

Fri Mar 20 , 2026
रणवीर सिंह की धुरंधर 2 ने पहले दिन 102.55 करोड़ रुपये की कमाई कर 2026 की सबसे बड़ी ओपनिंग दर्ज की। प्रीव्यू शोज और जबरदस्त हाइप का फायदा मिला। फिल्म ने कई बड़े रिकॉर्ड तोड़ दिए। धुरंधर 2 ने रिलीज के पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच दिया […]

You May Like

Play sound