पाकस्तान के खिलाड़ी पूरा बीबीएल खेलेंगे: सीए

सिडनी 17 दिसंबर (वार्ता) क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (सीए) के मुख्य कार्यकारी टॉड ग्रीनबर्ग ने कहा है कि पाकिस्तान के खिलाड़ी बिग बैश लीग (बीबीएल) का पूरा टूर्नामेंट खेलेंगे।

ग्रीनबर्ग ने कहा है कि क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (सीए) को आश्वासन दिया गया है कि जनवरी में श्रीलंका के तय अंतरराष्ट्रीय टी-20I दौरे के बावजूद बीबीएल में पाकिस्तानी खिलाड़ी पूरा टूर्नामेंट खेलेंगे। सीए ने टी-20 विश्व कप से पहले ऑस्ट्रेलिया के टी-20 दौरे की योजनाओं को अंतिम रूप देने के लिए पाकिस्तान में एक टीम भेजी है। टॉड ग्रीनबर्ग ने यह यह भी बताया कि मैके और डार्विन ऑस्ट्रेलिया की सर्दियों में बंगलादेश के खिलाफ टेस्ट मैचों की मेजबानी करेंगे और तारीखों की घोषणा जनवरी में की जाएगी।

चिंता थी कि बीबीएल में खेलने वाले पाकिस्तानी खिलाड़ियों के ग्रुप, जिसमें बाबर आजम, शाहीन शाह अफरीदी, मोहम्मद रिजवान, शादाब खान, हारिस रऊफ और हसन अली शामिल हैं, उन्हें जनवरी की शुरुआत में श्रीलंका में एक छोटी टी-20 सीरीज खेलने के लिए वापस बुलाया जा सकता है। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड(पीसीबी) ने हाल ही में इसकी घोषणा की थी।

एडिलेड ओवल में तीसरे एशेज टेस्ट की सुबह पत्रकारों के एक ग्रुप के साथ लंबी बातचीत में ग्रीनबर्ग ने कहा कि उन्हें भरोसा है कि खिलाड़ी बीबीएल में बने रहेंगे। ग्रीनबर्ग ने कहा कि हमें बताया गया है कि अगर उन्होंने बीबीएल के लिए साइन किया है, तो वे पूरा बीबीएल खेलेंगे।

टी-20 विश्वकप से पहले पाकिस्तान के ऑस्ट्रेलिया दौरे की तारीखों की घोषणा अभी नहीं की गई है, लेकिन ग्रीनबर्ग ने कहा कि यह दौरा होगा, और सीए और ऑस्ट्रेलियन क्रिकेटर्स एसोसिएशन ने दौरे से पहले सुरक्षा जांच के लिए देश में प्रतिनिधि भेजे हैं।

उन्होंने कहा, “हमने अभी फरवरी में होने वाले अंतरराष्ट्रीय टी-20 मैचों के लिए प्री-टूर करने के लिए कुछ लोगों को पाकिस्तान भेजा है। हम एशेज सीरीज के बाद खिलाड़ियों से बात करेंगे और उन्हें समझाएंगे कि सिक्योरिटी के साथ यह कैसे काम करेगा। लेकिन मैं 2022 में उनके साथ वहां गया था और यह एक शानदार अनुभव था।”

 

 

Next Post

एलेक्स कैरी का शतक, ऑस्ट्रेलिया 326/8

Wed Dec 17 , 2025
एडिलेड 17 दिसंबर (वार्ता) एलेक्स कैरी (106) की शतकीय और उस्मान ख्वाजा (82) की अर्द्धशतकीय पारियों की बदौलत ऑस्ट्रेलिया ने तीसरे एशेज टेस्ट मैच के पहले दिन बुधवार को स्टंप्स के समय आठ विकेट पर 326 रन बनाकर अपनी स्थिति मजबूत कर ली हैं। आज यहां ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर […]

You May Like