जबलपुर: गढ़ा थाना अंतर्गत चौहानी मुक्तिधाम में एक लावारिस शव के अंतिम संस्कार की तैयारी चल रही थी तभी उसके वारिस पहुंच गए और अंतिम संस्कार रुकवाया। पुलिस ने शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।जानकारी के मुताबिक घमापुर निवासी 50 वर्षीय संतोष पटेल गत दिवस सड़क हादसे में घायल हो गया था जिसकी इलाज के दौरान मेडिकल में मौत हो गई।
पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच पड़ताल शुरू की, शिनाख्तगी के प्रयास किये लेकिन पहचान नहीं हो पाई। जिसके चलते पुलिस ने शव का पंचनामा किया और उसे लावारिस मानकर अंतिम संस्कार की प्रक्रिया शुरू कर दी। आज जब चौहानी में अंतिम संस्कार की तैयारी चल रही थी तभी परिजन पहुंच गए इसके बाद शव को परिजनों के सुपुर्द किया गया।
