दहेज प्रताड़ना से हुई नवविवाहिता की मौत, पति सास ननद पर केस

इंदौर: एमजी रोड थाना क्षेत्र में दहेज प्रताड़ना का गंभीर मामला सामने आया है, जहां एक 22 वर्षीय नवविवाहिता की मौत हो गई. पुलिस ने पति, सास और ननद के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया है.पुलिस के अनुसार मृतका गायत्री (22) निवासी उषा फाटक की शादी समीर बाली से हुई थी. आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष द्वारा दहेज में और पैसे की मांग को लेकर गायत्री को लगातार प्रताड़ित किया जा रहा था. मारपीट के चलते उसकी तबीयत बिगड़ती गई, लेकिन आरोपियों ने उसका समुचित इलाज नहीं कराया.

परिजनों के अनुसार जब गायत्री के पिता उसे इलाज के लिए मायके ले जाना चाहते थे, तब भी पति समीर, सास उषा और ननद शिखा बाली ने दहेज की मांग पूरी न होने का हवाला देते हुए उसे भेजने से इनकार कर दिया. लगातार प्रताड़ना और इलाज न मिलने के चलते उसकी हालत गंभीर हो गई और अंततः उसकी मौत हो गई. पुलिस ने पति समीर बाली, सास उषा बाली और ननद शिखा बाली के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

Next Post

दुकान की आड़ में चल रहा था जुआ, 5 आरोपी गिरफ्तार

Sun Apr 5 , 2026
इंदौर: खजराना पुलिस ने देर रात कार्रवाई करते हुए दुकान की आड़ में चल रहे जुए के अड्डे पर दबिश दी और पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है. सभी आरोपी ताश के पत्तों पर रुपए पैसों का दांव लगाते पकड़े गए. पुलिस के अनुसार बड़ला बंगाली तलाई के पास एक […]

You May Like