सरोज मास्साब को दी भावभीनी श्रद्धांजलि, क्षेत्र ने खोया कर्मशील शिक्षक

सोहागपुर। क्षेत्र के वरिष्ठ नागरिक एवं सेवानिवृत्त शिक्षा अधिकारी स्वर्गीय राजऋषि योगेश कुमार सरोज (सरोज मास्साब) को गुरुवार को स्थानीय कॉलेज में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। विधायक विजयपाल सिंह ने कहा कि सरोज मास्साब ने जीवन के अंतिम समय तक कर्मशीलता और समाजसेवा की मिसाल पेश की। 86 वर्ष की आयु में उनका निधन क्षेत्र के लिए अपूरणीय क्षति है। श्रद्धांजलि सभा में पूर्व विधायक सविता दीवान, नप अध्यक्ष लता यशवंत पटेल, उपाध्यक्ष आकाश रघुवंशी, पूर्व जिलाध्यक्ष पुष्पराज पटेल, पं. प्रकाश चंद्र मुद्गल सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, शिक्षा विभाग कर्मचारी, भाजपा-कांग्रेस नेता और नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन अधिवक्ता संजय तिवारी ने किया। स्व. सरोज के पुत्र अपूर्व व अश्विनी सरोज सोहागपुर में कार्यरत हैं।

Next Post

सड़क दुर्घटना में युवक की दर्दनाक मौत

Thu Nov 6 , 2025
सौसर। रामाकोना के पास हाइवे पर गुरुवार रात आठ बजे के आसपास हुई एक सड़क दुर्घटना में एक 32 साल के युवक की मौके पर मौत हो गई। मृतक की शिनाख्त रामाकोना निवासी नीलेश पिता लीलाधर बरदे के रूप में हुई। जानकारी के मुताबिक घटना के दौरान नीलेश अपने गांव […]

You May Like