जबलपुर: लम्हेटा घाट रोड स्थित चौकीताल निवासी मंजुलता बैरागी दोपहर तीन बजे जब आंगन में बर्तन मांज रही थी उसी समय एक पांच फीट लंबा सांप उनके पैरों के ऊपर से निकल कर समीप ही रखे ईंट के ढेर में जाकर छिप गया बदहवास महिला कुछ देर के लिए स्तब्ध सी रह गई।
स्थानीय दीपक सोनी की सूचना पर पहुंचे सर्प विशेषज्ञ गजेन्द्र दुबे ने रैस्क्यू करते हुए सांप को ईंट के ढेर से खोज लिया और उसे पकड़कर जंगल में छोड़ दिया। सांप धामन प्रजाति का था जो कि जहरीला नहीं होता है।
