सड़क दुर्घटना में युवक की दर्दनाक मौत

सौसर। रामाकोना के पास हाइवे पर गुरुवार रात आठ बजे के आसपास हुई एक सड़क दुर्घटना में एक 32 साल के युवक की मौके पर मौत हो गई।

मृतक की शिनाख्त रामाकोना निवासी नीलेश पिता लीलाधर बरदे के रूप में हुई।

जानकारी के मुताबिक घटना के दौरान नीलेश अपने गांव वापस आ रहा था इस बीच विपरीत दिशा से आ रहे अज्ञात वाहन ने उसकी बाईक को जोरदार टक्कर मार दी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार घटना इतनी भीषण थी कि नीलेश की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई। बहरहाल नीलेश की दुर्घटना में मौत की खबर से उसके गांव में माहौल गमगीन हो गया। इधर सौसर पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला कायम कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

Next Post

जयंत सिकरवार बने युवक कांग्रेस अध्यक्ष

Thu Nov 6 , 2025
शाजापुर। कांग्रेस की युवा विंग युवक कांग्रेस के चुनाव के आज परिणाम घोषित हुए, जिसमें शाजापुर जिले में दूसरी बार जयंत सिंह सिकरवार को जीत मिली. इसके पहले भी युवक कांग्रेस अध्यक्ष के रूप में जयंत सिंह सिकरवार थे. उन्होंने अपने प्रतिद्वंद्वी चिराग परमार को लगभग 5 हजार वोटों से […]

You May Like