रीवा:युवा संगम कार्यक्रम के तहत शिक्षण संस्थाओं में रोजगार मेलों का प्रतिमाह आयोजन किया जा रहा है.संभागीय आईटीआई रीवा में रोजगार मेला आयोजित किया गया. मेले में 801 आवेदकों ने पंजीयन कराया. मेले में शामिल 18 कंपनियों ने 444 युवाओं का चयन किया. उप संचालक रोजगार अनिल दुबे ने बताया कि रोजगार मेले में जीएमसीसी मीडिया इंडिया प्रा.लि. पुणे महाराष्ट्र ने 20, टोयटा टूसो इंडिया प्रा. लि. सानन्द गुजरात ने 16, डी एण्ड एच सेचरोन कंपनी इंदौर (आईसेक्ट) ने 43, विनप्रेज इन्फो मीडिया प्रा.लि. मैहर ने 12, अलर्ट एसजीएस प्रा. लि. रायपुर छत्तीसगढ़ ने 16, बजाज ऑटो लिमि. पुणे महाराष्ट्र ने 64, आमधनी प्रा. लि. (अपोलो टायर्स) गुजरात ने 10, भारतीय जीवन बीमा निगम रीवा ने 8, मिग्मा पैकट्रॉन प्रा. लि. रीवा ने 23, एच.डी.एफ.सी. लाईफ इश्योरेन्स कम्पनी लिमि. रीवा ने 43, प्रगतिशील बॉयोटेक प्रा.लि. सवेरा सतना ने 25, स्वतंत्र माइक्रोफिन प्रा.लि. भोपाल ने 8, प्रभा बायोप्लांट्स प्रा. लि. भोपाल ने 30, विन्ध्या टेलीलिंक लि. चोरहटा रीवा ने 15, प्रगतिशील एग्रोटेक प्रा.लि.रीवा ने 16, उन्नति एग्रोटेक रामवन सज्जनपुर सतना ने 11, फ्लिप कार्ट रीवा ने 37 तथा प्रगतिशील बायोटेक प्रा. लि. रीवा ने 47 युवाओं का चयन किया. इस दौरान अधिकारी मौजूद रहे.
