फर्जी तरीके से एम्स में एडमिशन के मामले में फंसा छात्र

भोपाल। बागसेवनिया थाना पुलिस ने एम्स भोपाल में एडमिशन को लेकर आरोपी छात्र द्वारा किए गए फर्जीवाड़े पर कार्रवाई की है. आरोप है कि छात्र लवकुश प्रजापति वर्ष 22 साल निवासी ग्राम किशनपुर जिला कानपुर ने एम्स में एडमिशन के लिए खुद से ही फर्जीवाड़ा किया. आरोपी ने अपने दोस्त के अलॉटमेंट लेटर सोशल मीडिया से कॉपी किया. इसके बाद तकनीकी साफ्टवेयर की मदद से इसमें परिवर्तन करते हुए रोल नंबर, अंक और रैंक बदले. एड़मिशन की कार्रवाई के दौरान रैंक नंबर से मामले का खुलासा हुआ. जिसके बाद एम्स के अधिकारियों ने आरोपी छात्र के खिलाफ पुलिस में मामला दर्ज कराया. बागसेवनिया थाना पुलिस ने इस मामले में आरोपी को हिरासत में ले लिया है.

आरोपी ने पुलिस में दिए गए अभी तक के अपने बयान में स्वीकारा है कि वह अपने परिवार की खुशी के लिए एड़मिशन की नाकाम कोशिश की थी. लवकुश पिछले कुछ सालों में नीट की परीक्षा दी थी और उसे सफलता नहीं मिल पाई थी. लवकुश के परिवारजनों की ख्वाहिश थी कि वह डाक्टर बने. जिसे पूरा करने के लिए आरोपी छात्र ने गलत तरीका अपनाया.

Next Post

मादक पदार्थ के साथ आरोपी गिरफ्तार

Wed Aug 27 , 2025
भोपाल।राजधानी के अयोध्यानगर थाना क्षेत्र में अवैध रूप से मादक पदार्थ रखने पर एक आरोपी को पुलिस ने हिरासत में लिया है. पुलिस जानकारी के अनुसार अयोध्या एक्स के पीछे आरोपी मादक पदार्थ के साथ खड़ा था. आरोपी के बारे में सूचना मिलने पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची. […]

You May Like