
भोपाल।राजधानी के अयोध्यानगर थाना क्षेत्र में अवैध रूप से मादक पदार्थ रखने पर एक आरोपी को पुलिस ने हिरासत में लिया है. पुलिस जानकारी के अनुसार अयोध्या एक्स के पीछे आरोपी मादक पदार्थ के साथ खड़ा था. आरोपी के बारे में सूचना मिलने पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची. इस दौरान पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ और मौके पर ही उसके पास अवैध रूप से गांजा बरामद किया गया. आरोपी के पास से पुलिस को 5 किलो से अधिक गांजा बरामद हुआ. जिसकी अनुमानित कीमत करीब 50 हजार रूपए आंकी गई. आरोपी की पहचान सुमित ठाकुर के रूप में की गई. उसके ऊपर मादक पदार्थों को अवैध तरीके से बेंचने के संबंध में धाराएं लगाई गई है.
