अमेरिका ने वेनेजुएला के राष्ट्रपति मादुरो को हिरासत में लिया, ट्रंप ने की ऑपरेशन की पुष्टि

वाशिंगटन/फ्लोरिडा, 03 जनवरी (वार्ता) अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो और उनकी पत्नी को अमेरिकी नौसैनिक पोत ‘यूएसएस इवो जीमा’ के जरिए न्यूयॉर्क लाया जा रहा है।

श्री ट्रम्प ने फॉक्स न्यूज को एक साक्षात्कार में यह जानकारी दी।

श्री ट्रंप ने बताया कि उन्होंने एक सप्ताह पहले ही श्री मादुरो से बात की थी। वहीं, उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने सोशल मीडिया पर कहा कि इस सैन्य कार्रवाई से पहले राष्ट्रपति ट्रंप ने मादुरो को सत्ता छोड़ने के कई शांतिपूर्ण विकल्प दिए थे।

राष्ट्रपति ट्रंप ने बताया कि उन्होंने फ्लोरिडा स्थित अपने ‘मार-ए-लागो’ रिसॉर्ट में सैन्य जनरलों के साथ बैठकर इस पूरे ऑपरेशन को रियल-टाइम में लाइव देखा। उन्होंने इस अभियान को बेहद जटिल बताया।

श्री ट्रंप के अनुसार, श्री मादुरो को एक भारी किलेबंदी वाली जगह से बंदी बनाया गया। इस ऑपरेशन में किसी भी अमेरिकी सैनिक की जान नहीं गई है, हालांकि कुछ सैनिक घायल हुए हैं। अभियान के दौरान एक अमेरिकी हेलीकॉप्टर पर हमला हुआ, लेकिन कोई भी विमान नष्ट नहीं हुआ।

वेनेजुएला में सत्ता संभालने के सवाल पर श्री ट्रंप ने स्पष्ट किया कि अमेरिका अब वहां के भविष्य पर निर्णय ले रहा है। उन्होंने ‘फॉक्स न्यूज’ से कहा, “हम यह जोखिम नहीं उठा सकते कि कोई और वहां शासन संभाले और वहीं से शुरू करे जहां मादुरो ने छोड़ा था। हम इसमें पूरी तरह शामिल रहेंगे।”

 

 

Next Post

नए साल पर विदिशा पुलिस का सख्त अभियान, नशा और अवैध गतिविधियों पर कड़ी कार्रवाई

Sat Jan 3 , 2026
विदिशा। पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है। असामाजिक तत्वों, अवैध गतिविधियों और अपराधों पर पैनी नजर रखते हुए विभिन्न थाना क्षेत्रों में विशेष अभियान चलाए जा रहे हैं। इस दौरान संदिग्ध व्यक्तियों की जांच की गई और नियमों […]

You May Like