डुमना विमानतल पर युवक के बैग में मिले जिंदा कारतूस

जबलपुर। मंगलवार को डुमना विमानतल पर इंडिगो विमान से जबलपुर से बेंगलुरु की यात्रा करने पहुंचे शहडोल निवासी अतीक अहमद नामक युवक के बैग में कारतूस मिलने से हड़कंप मच गया। आनन-फानन में विमान तल की सुरक्षा में तैनात जवानों ने युवक को यात्रियों की कतार से दूर किया और पुलिस को सूचना दी।

मौके पर पहुंची खमरिया थाना पुलिस ने युवक को अपनी हिरासत में लेते हुए पूछताछ शुरू कर दी है। बताया जाता है कि मूलतः शहडोल जिले के निवासी अतीक का बैग जांच के लिए एक्स-रे मशीन से गुजारा गया तो बैग में कुछ संदिग्ध सामान होना पाया गया।

बैग खुलवा कर जब देखा गया तो उसमें दो जिंदा कारतूस मिले। जिस पर से अतीक अहमद को डुमना विमानतल पर रोक लिया गया। एयरपोर्ट अथॉरिटी द्वारा थाना खमरिया पुलिस को सूचना दी गई। इस मामले में एफ आई आर दर्ज करने की कार्यवाही की जा रही है।

Next Post

उफान पर गोपद,सरई-माड़ा अंचल में मूसलाधार बारिश, घरों में घुसा पानी

Tue Jul 15 , 2025
सिंगरौली। आज दिन मंगलवार की अल सुबह 3 बसे से लेकर 10 बजे तक करीब सात घंटे से अधिक समय तक हुई मूसलाधार बारिश से माड़ा एवं तहसील क्षेत्र के दर्जनों गांव जलमग्र हो गये। यहां तक कि घरों में इस तरह पानी भरा कि अफरा-तफरी मच गई। वही नाले […]

You May Like