ग्वालियर: पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के ग्वालियर आगमन पर रेलवे स्टेशन पर कांग्रेस के सांसद अशोक सिंह, विधायक सुरेश राजे, खादी भंडार के चेयरमैन वासुदेव शर्मा एवं कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनकी अगवानी की।
इसके उपरांत दिग्विजय सिंह हजीरा चौराहा स्थित इंटक मैदान में आयोजित हो रहे कार्यक्रम में सम्मिलित होने रवाना हो गए।
