छतरपुर में 51 फीट ऊंची अष्टधातु हनुमान प्रतिमा तैयार, 24 से शुरू होगा भव्य नौ दिवसीय महोत्सव


छतरपुर: महोबा रोड स्थित ऐतिहासिक जानराय टोरिया मंदिर में आस्था और भक्ति का एक नया अध्याय जुड़ने जा रहा है। पिछले सात वर्षों से निर्माणाधीन 51 फीट ऊंची अष्टधातु की विशाल हनुमान प्रतिमा का कार्य अब पूर्ण हो चुका है। मंदिर समिति ने सोमवार को इस गौरवशाली प्रतिमा के अनावरण की तारीखों का ऐलान कर दिया है। आगामी 24 मार्च से नौ दिवसीय भव्य धार्मिक अनुष्ठान शुरू होंगे, जिसका समापन 2 अप्रैल को हनुमान प्रकटोत्सव के पावन अवसर पर प्रतिमा के अनावरण और महाभंडारे के साथ होगा।

धार्मिक कार्यक्रमों की रूपरेखा
महोत्सव का शुभारंभ 24 मार्च को भव्य कलश यात्रा के साथ किया जाएगा। इन नौ दिनों के दौरान मंदिर परिसर में विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान, पूजन और कथाओं का आयोजन होगा। 2 अप्रैल को देशभर से पधारने वाले साधु-संतों और विशिष्ट अतिथियों की उपस्थिति में प्रतिमा का अनावरण किया जाएगा। मंदिर समिति और स्थानीय श्रद्धालुओं का मानना है कि यह आयोजन शहर के धार्मिक इतिहास में मील का पत्थर साबित होगा।

सफलता के लिए बनीं 18 समितियां
आयोजन की भव्यता और व्यवस्थाओं को सुचारू बनाने के लिए जानराय टोरिया परिसर में महंत भगवानदास श्रृंगारी महाराज के सान्निध्य में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में आयोजन को सफल बनाने के लिए कुल 18 अलग-अलग समितियों का गठन किया गया है। मुख्य समितियों में कलश यात्रा, अतिथि सत्कार, संत सत्कार, साज-सज्जा और आमंत्रण समितियां शामिल हैं। इसके अलावा भोजन, पेयजल, पार्किंग और सुरक्षा व्यवस्था के लिए भी अलग-अलग टोलियां तैनात की गई हैं। महंत जी ने सभी संगठनों और कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपते हुए इसे ऐतिहासिक बनाने का आह्वान किया है

Next Post

मानसिक विक्षिप्त युवक के लिए मसीहा बने डॉ. संजय शर्मा, इलाज के लिए ग्वालियर भेजा

Wed Mar 18 , 2026
छतरपुर: जिले के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल बागेश्वर धाम में पिछले काफी समय से जंजीरों में जकड़े और दयनीय अवस्था में भटक रहे 25 वर्षीय सोनू रैकवार के जीवन में अब खुशहाली की नई किरण जागी है। समाजसेवी डॉ. संजय शर्मा की संवेदनशीलता और न्यायालय के कड़े रुख के बाद, सोनू […]

You May Like