लोकायुक्त ने शनि मंदिर से पकड़ा रिश्वत लेते सहायक सचिव

उज्जैन: आगर मालवा के सुसनेर तहसील स्थित ग्राम कंवराखेड़ी ग्राम पंचायत के सहायक सचिव को लोकायुक्त की टीम ने रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ उज्जैन शनि मंदिर से गिरफ्तार किया है। सहायक सचिव ने फरियादी को रिश्वत की राशि देकर मंदिर बुलाया था।लोकायुक्त डीएसपी दिनेश चंद्र पटेल ने बताया कि राजेश दांगी निवासी ग्राम कंवराखेड़ी तहसील सुसनेर जिला आगर मालवा ने कार्यालय आकर पुलिस अधीक्षक आनंद कुमार यादव को शिकायत दर्ज कराई थी कि उसके भाई बालचंद डांगी के नाम से प्रधानमंत्री आवास योजना में आवास स्वीकृत हुआ था.

जिसकी एक किस्त 25 हजार प्राप्त हो चुकी थी तथा अगली किस्त जारी करने के एवज में 15 हजार रुपए की मांग भगवान सिंह सोंधिया सहायक सचिव ग्राम पंचायत कंवराखेड़ी तहसील सुसनेर रहा है। 4 हजार रुपए दिए जा चुके हैं। लोकायुक्त ने शिकायत का सत्यापन किया और शनिवार को 11 हजार रुपए देकर शिकायतकर्ता राजेश को सुसनेर भेजा गया। टीम भी रवाना हुई लेकिन इस दौरान पता चला कि सहायक सचिव उज्जैन शनि मंदिर दर्शन करने आया है।

आधे रास्ते से टीम वापस उज्जैन लौटी और शनि मंदिर पहुंची। जहां शनिचरी अमावस्या का नाहन चल रहा था। इस दौरान राजेश ने सहायक सचिव से संपर्क किया उसने मंदिर के बाहर बुलाया। जैसे ही राजेश ने उसे रिश्वत की राशि सोपी लोकायुक्त टीम ने उसे दबोच लिया। उसकी पेंट की जेब में रखी रिश्वत की राशि जब्त की गई और कार्रवाई के लिए रेस्ट हाउस लाया गया। जहां ग्राम पंचायत सहायक सचिव भगवान सिंह के खिलाफ भ्रष्टाचार अधिनियम का प्रकरण दर्ज किया गया।

Next Post

पंड्याखेड़ी में पथराव और हथियार चलाने वाले 6 लोग गिरफ्तार

Sat Aug 23 , 2025
उज्जैन: पंवासा स्थित पांड्याखेड़ी में शुक्रवार रात 10.30 बजे मुस्लिम पक्ष के दर्जनभर से अधिक युवकों हथियार लहराते हुए उपद्रव किया और 2 लोगों पर तलवार से हमला किया। इस बीच जमकर पथराव हुआ। मामले की सूचना मिलते ही वरिष्ठ अधिकारी और पुलिस बल मौके पर पहुंच गया था। रात […]

You May Like