विधानसभाध्यक्ष ने यशस्विनी गढ़कर एंव मनीषा के निधन पर ढांढस बंधाया

ग्वालियर। विधानसभा अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर ने वयोवृद्ध नेता वैद्य गजेंद्र गढ़कर की धर्मपत्नी यशस्वीनी गढ़कर के निधन पर जीवाजीगंज, लश्कर स्थित उनके निवास पर पहुँच कर श्रद्धासुमन अर्पित किए.

विधानसभा अध्यक्ष ने वरिष्ठ भाजपा नेता भुजबल यादव की धर्मपत्नी, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती मनीषा यादव के निधन के उपरांत आज बड़ागांव, जिला ग्वालियर स्थित उनके निवास पर पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की।

विधानसभा अध्यक्ष तोमर ने पूर्व केबिनेट मंत्री जयंत मलैया के साथ पहुंचकर श्रीमती आरती आकाश सिंह गुर्जर (अध्यक्ष, जिला पंचायत मुरैना) की दादी सास के निधन पर उनके निवास पर पहुंचकर संवेदना व्यक्त की। तोमर ने सुधीर सक्सेना, अधीक्षक जे.ए.एच. ग्वालियर के पिता डॉ. गोपाल कृष्ण सक्सेना की स्मृति में मध्य प्रदेश चेंबर ऑफ कॉमर्स ग्वालियर में आयोजित शोक सभा में शोकाकुल परिवार से भेंट कर ढांढस बधांया।

विधानसभा अध्यक्ष तोमर के साथ भाजपा प्रदेश कार्य समिति के सदस्यगण अशोक जैन एवं अशोक जादौन, राजकुमार परमार, भारतीय जनता पार्टी ग्वालियर महानगर के महामंत्रीगण धर्मेंद्र सिंह तोमर विटटु, जवाहर प्रजापति, मध्य प्रदेश भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष विवेक शर्मा, महानगर उपाध्यक्ष विनय जैन, पूर्व पार्षद रिंकू परमार, महानगर सोशल मीडिया सह प्रभारी नितेश थापक, भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला महामंत्री शिव सिंह बघेल ने भी पुष्पांजलि कर नमन किया ।

Next Post

जिले में पीएनजी कनेक्शन को बढ़ावा

Sun Apr 12 , 2026
ग्वालियर। ग्वालियर जिले में रसोई गैस की सुचारू आपूर्ति के लिये पीएनजी कनेक्शन को बढ़ावा दिया जा रहा है। पीएनजी कनेक्शन की संख्या बढ़ाकर लक्ष्य पूरा करने के उद्देश्य से अवंतिका गैस लिमिटेड द्वारा आईटीआई ग्वालियर में ओरियंटेशन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पीएनजी गैस कनेक्शन देने के लिये […]

You May Like