एसआईआर के बहाने एनआरसी लागू करना चाहती है भाजपा : अखिलेश

लखनऊ, 23 जनवरी (वार्ता) समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा पर आरोप लगाया कि वह एसआईआर के नाम पर मतदाता सूची में गड़बड़ी कर एनआरसी जैसे कदम की जमीन तैयार करना चाहती है। यह लोकतांत्रिक व्यवस्था पर सीधा हमला है और इसे किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जाएगा।

श्री यादव ने शुक्रवार को पार्टी के प्रदेश मुख्यालय में जिलेवार कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं को अत्यंत सतर्क रहना होगा क्योंकि मतदाता सूची में हेरफेर कर चुनावी लाभ लेने की कोशिशें तेज हो गई हैं। उन्होंने बताया कि केंद्रीय चुनाव आयोग की एसआईआर सूची और राज्य निर्वाचन आयोग की मतदाता सूची में करीब 4 करोड़ मतदाताओं का अंतर सामने आया है। उन्होंने सवाल उठाया कि जब दो सरकारी सूचियों में इतना बड़ा फर्क है, तो जनता को यह बताया जाए कि सही सूची कौन-सी है।

उन्होने कहा कि भाजपा अब राजनीतिक दल की तरह नहीं, बल्कि एक संगठित गिरोह की तरह काम कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा उद्योगपतियों और पूर्व अधिकारियों के गठजोड़ से संचालित हो रही है और सरकारी संसाधनों का उपयोग जनता के खिलाफ किया जा रहा है।

सपा अध्यक्ष ने कहा कि समाजवादी पार्टी के पास जनता का समर्थन है और पीडीए की लड़ाई को और मजबूत किया जाएगा। उन्होंने 2027 विधानसभा चुनाव को निर्णायक बताते हुए कार्यकर्ताओं से कहा कि इसे लोकसभा चुनाव की तर्ज पर पूरी ताकत से लड़ना होगा और हर बूथ पर लोकतंत्र की रक्षा करनी होगी।

Next Post

उच्चमत न्यायालय ने अनिल अंबानी समूह धोखाधड़ी मामले में सीबीआई-ईडी से सीलबंद स्थिति रिपोर्ट मांगी

Fri Jan 23 , 2026
नयी दिल्ली, 23 जनवरी (वार्ता) उच्चतम न्यायालय ने केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) और प्रवर्तन निदेशालय को अनिल धीरूभाई अंबानी समूह और उसके प्रमोटर अनिल अंबानी की कंपनियों से जुड़े कथित बैंक धोखाधड़ी मामले में चल रही जांच पर सीलबंद लिफाफे में स्थिति रिपोर्ट प्रस्तुत करने का निर्देश दिया है। मुख्य […]

You May Like