हैदराबाद, लोकप्रिय सिंगिंग रियलिटी शो ‘इंडियन आइडल 16’ का महामुकाबला समाप्त हो गया है, जिसमें ओडिशा की प्रतिभाशाली गायिका ज्योतिर्मयी नायक ने अपनी सुरीली आवाज के दम पर विजेता का ताज अपने नाम कर लिया है।
कौन हैं इंडियन आइडल 16 की विनर ज्योतिर्मयी नायक?
ओडिशा की रहने वाली 24 वर्षीय ज्योतिर्मयी नायक इंडियन आइडल का खिताब जीतने वाली अपने राज्य की पहली और शो की इतिहास की दूसरी महिला विनर बन गई हैं। शो जीतने के साथ ही उन्हें चमचमाती ट्रॉफी और 20 लाख रुपये की प्राइज मनी से सम्मानित किया गया है।
कैंसर मरीजों की मदद और भविष्य के सपने
संगीत की दुनिया में कदम रखने से पहले ज्योतिर्मयी एक म्यूजिक थेरेपिस्ट के रूप में कैंसर मरीजों की सेवा कर चुकी हैं। उन्होंने अपनी जीत के बाद इच्छा जताई है कि वह भविष्य में बॉलीवुड की शीर्ष अभिनेत्रियों दीपिका पादुकोण और आलिया भट्ट के लिए प्लेबैक सिंगिंग करना चाहती हैं।

