जहर का सेवन करने से बुजुर्ग की मौत

छिंदवाड़ा। अमरवाड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम गोरिया निवासी 66 वर्षीय जय कुमार पिता उदयभान शाह की जहरीला पदार्थ खाने से मौत हो गई। घटना के बाद स्वजन उन्हें उपचार के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उपचार के दौरान उनकी हालत गंभीर बनी रही। चिकित्सकों के प्रयास के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका। जानकारी के अनुसार जय कुमार ने अज्ञात कारणों के चलते जहरीला पदार्थ खा लिया था।

तबीयत बिगडऩे पर स्वजन को घटना की जानकारी हुई और उन्हें तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले को जांच में लिया है। पुलिस द्वारा घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है। मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराकर स्वजन को सौंप दिया गया।

Next Post

6 खिलाड़ियों का मिनी एवं चाइल्ड राष्ट्रीय फेंसिंग चैंपियनशिप में हुआ चयन

Mon Sep 14 , 2026
सिंगरौली । 14वीं मिनी राज्य स्तरीय फेंसिंग चैंपियनशिप में जबलपुर, भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, देवास, मेजबान टीम सिंगरौली सहित प्रदेश के कई जिलों से खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच सिंगरौली जिला फेंसिंग एसोसिएशन के खिलाड़ि़यों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ओवरऑल चैंपियन ट्रॉफी पर कब्जा जमा कर ऐतिहासिक […]

You May Like