देश को एक और अखंड बनाने में सरदार पटेल का योगदान अविस्मरणीय

जबलपुर। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने अखंड भारत के निर्माण में सरदार वल्लभ भाई पटेल के योगदान का स्मरण करते हुये कहा कि सरदार पटेल ऐसे नेता थे, जिनका जीवन हमें राष्ट्रसेवा की प्रेरणा देता है। मुख्यमंत्री डॉ यादव आज यहाँ विजय नगर स्थित सरदार पटेल उद्यान में नगर निगम द्वारा स्थापित देश के पहले गृह मंत्री लौह पुरूष सरदार वल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा के अनावरण समारोह को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री डॉ यादव ने समारोह में सरदार पटेल अमर रहे के गगनभेदी नारों के बीच उनकी आदमकद प्रतिमा का अनावरण किया। मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में सरदार पटेल की प्रतिमा के अनावरण पर जबलपुर के सभी नागरिकों तथा कुर्मी क्षत्रिय समाज को बधाई दी। समारोह के प्रारंभ में मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव का कुर्मी क्षत्रिय समाज के जिला अध्यक्ष विवेक चौधरी, युवा संगठन के जिला अध्यक्ष शैलेन्द्र पटेल, प्रदेश अध्यक्ष सुरेश पटेल, महासचिव ओमप्रकाश सचान, समन्वयक रंजीत पटेल, आशीष पटेल एवं शिव पटेल ने स्वागत किया। भाजपा के पूर्व ग्रामीण अध्यक्ष सुभाष तिवारी रानू एवं पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मनोरमा पटेल भी इस अवसर पर मौजूद रहे। प्रतिमा के अनावरण समारोह को संबोधित करने के पहले मुख्यमंत्री डॉ यादव ने सरदार पटेल को श्रद्धासुमन अर्पित किये। इस अवसर पर कुर्मी क्षत्रिय समाज ने मुख्यमंत्री को राधा-कृष्ण की मूर्ति भेंट की।

Next Post

भागीरथपुरा दूषित जल कांड: हाईकोर्ट सख्त, निगमायुक्त व अपर आयुक्त को कारण बताओ नोटिस,चार मौतें बताई 

Fri Jan 2 , 2026
इंदौर. भागीरथपुरा में दूषित पानी से हुई मौतों और सैकड़ों नागरिकों के बीमार पड़ने के मामले में हाईकोर्ट ने कड़ा रुख अपनाते हुए निगमायुक्त और अपर आयुक्त को कारण बताओ नोटिस जारी किए हैं. कोर्ट ने साफ कहा है कि इस गंभीर घटना से जुड़े सभी तथ्यों को शपथपत्र के […]

You May Like