बेबस किसान, भीगा अनाज: तिरपाल ढूंढते रहे अन्नदाता, तब तक तेज बारिश ने भिगो दिया ट्रैक्टर-ट्रॉलियों में रखा गेहूं

बेगमगंज। शनिवार रात मौसम के फिर करवट बदलने, अचानक आंधी तूफ़ान के साथ तेज बारिश होने से कृषि उपज मंडी प्रांगण एवं खरीदी केंद्रों  पर खुले में रखा एवं किसानों द्वारा लाया गया ट्रैक्टर ट्राली में रखा हुआ गेहूं बुरी तरह भीग गया। अभी 4 दिन पहले भी भारी वर्षा ने नुकसान किया था।

आज अचानक मौसम खराब होने से ग्राम ध्वाज के वेयर हाऊस में तुलकर खुले में रखा हुआ गेंहू भीग गया।

इसके अतिरिक्त ग्राम सुमेर खरीदी केंद्र ,  पांडाझिर , सुनहेरा , कोलूघाट भार्गव वेयर हाऊस , बसिया इत्यादि सहित आधा दर्जन से अधिक स्थानों पर खुले में रखा हुआ गेंहू भीगने की खबर मिली है।

भीगते हुए किसानों ने अपनी उपज बचाने के लिए आननफानन में पालीथिन या अन्य जुगत से सुरक्षित किया लेकिन तब तक गेंहू बहुत ज्यादा भीगने से खराब होने की संभावना बढ़ गई है।

Next Post

पेड़ से टकराई कार, चालक की मौत, 5 घायल

Sun May 3 , 2026
सतना:जसो थाना क्षेत्र में शनिवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे में कार चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन बच्चों सहित पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा तेज रफ्तार के कारण कार के अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराने से हुआ। मृतक की पहचान अमकुई […]

You May Like