जबलपुर: तिलवारा थाना के अंतर्गत बरगी हिल्स में 24 सितम्बर की रात्रि दुर्गा पंडाल के बाहर सडक़ पर विद्युत साज सज्जा के लिये लगाई गई झालर के तार से लोहे के पाइप के जरिये करंट के संपर्क में आने से दोनों बच्चों की मौत हो गई थी। इस मामले में पुलिस के साथ जिला प्रशासनिक टीमों ने जांच की।
जिसमें यह बात सामने आई कि लापरवाही के चलते हादसा हुआ था और दो मासूमों की जान चली गई थी। मामले में तिलवारा पुलिस ने चार गुनहगारों पर एफआईआर दर्ज कर ली गई है जिसमें दुर्गा समीति अध्यक्ष, कोषाध्यक्ष, वेंडर लाइनमेन को आरोपी बनाया गया है।
क्या था मामला
विदित हो आयुष झारिया पिता आशीष झारिया निवासी गणेश मंदिर के पास बरगी हिल्स एवं बेद श्रीवास 10 वर्ष पिता विपिन श्रीवास 40 वर्षीय निवासी बरगी हिल्स दोनों खेल रहे थे तभी खेलते समय बिजली का पाईप पकड़ लिया करंट की चपेट में आने से दोनों की मौत हो गई थी।कलेक्टर के आदेश पर तीन सदस्यीय टीम ने हादसा कैसे और किन परिस्थितियों में हुआ और इसके जिम्मेदार कौन है समेत अन्य बिन्दुओं पर जांच की।
ये मिली लापरवाही
सम्पूर्ण जांच पर पाया गया है कि दुर्गा समिति के अध्यक्ष श्रीमती संगीता दिवाकर, कोषाध्यक्ष संजय अर्सिया, दुर्गा पंडाल सजावट के लिए वेंडर मोहित चौहान (राजू डेकोरेरटर्स) एवं मप्रपूक्षेविविकंलि जबलपुर के लाइनमेन राजकुमार काछी के द्वारा दुर्गात्सव समिति रानी अवंतीबाई लोधी सागर परिजोयना में दुर्गात्सव के दौरान साज सज्जा के लिए लाइटिंग के कार्य में उतावलेपन एंव उपेक्षापूर्ण व सौंपे गये कार्य में लापरवाही पूर्वक कार्य, घटना स्थल पर संभावित घटना को रोकने में पर्याप्त सावधानी न रखना व कार्य में विधुत चोरी करना पाया गया है
