रुपया 22 पैसे मजूबत

मुंबई, 09 जून (वार्ता) अंतरबैंकिंग मुद्रा बाजार में रुपया मंगलवार को 22 पैसे मजबूत हुआ और कारोबार की समाप्ति पर एक डॉलर 95.39 रुपये का बोला गया।

पिछले कारोबारी दिवस पर भारतीय मुद्रा 43 पैसे टूटकर 95.61 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुई थी।

रुपया मंगलवार को 14 पैसे की बढ़त के साथ 95.47 रुपये प्रति डॉलर पर खुला। हालांकि सुबह के कारोबार में ही यह 95.67 रुपये प्रति डॉलर तक टूट गया।

इसके बाद वापसी करते हुए दोपहर बाद रुपया 95.23 रुपये प्रति डॉलर तक मजबूत हुआ। कारोबार की समाप्ति पर यह 95.39 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम गिरने से रुपये को लाभ हुआ। कच्चे तेल का मानक ब्रेंट क्रूड वायदा आज दो प्रतिशत से ज्यादा टूटकर 92.5 डॉलर प्रति बैरल से नीचे उतर गया।

दुनिया की अन्य प्रमुख मुद्राओं के बास्केट में डॉलर सूचकांक के 0.3 प्रतिशत टूटने से भी भारतीय मुद्रा को मजबूती मिली है।

 

Next Post

जेडी वेंस : इजरायल को पसंद आए या नहीं, ईरान के साथ बातचीत अमेरिकी जनता के लिए 'कामयाबी'

Tue Jun 9 , 2026
वॉशिंगटन, 9 जून (वार्ता) अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने मंगलवार को कहा कि शांति समझौते के लिए ईरान के साथ चल रही बातचीत “अमेरिकी जनता के लिए एक बड़ी कामयाबी” है, भले ही इस पर इजरायल की सोच कुछ भी हो। उपराष्ट्रपति की यह टिप्पणी अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के […]

You May Like