विदेशी मुद्रा भंडार 39.6 करोड़ डॉलर घटकर 702.57 अरब डॉलर पर

मुंबई, 26 सितंबर (वार्ता) देश का विदेशी मुद्रा भंडार 19 सितंबर को समाप्त हुये सप्ताह में 39.6 करोड़ डॉलर घटकर 702.57 अरब डॉलर पर आ गया।

इससे पहले लगातार तीसरी साप्ताहिक तेजी के साथ 12 सितंबर को यह अब तक के दूसरे उच्चतम स्तर 702.966 अरब डॉलर पर पहुंच गया था।

रिजर्व बैंक ने शुक्रवार को बताया कि 19 सितंबर को समाप्त सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा घटक विदेशी मुद्रा परिसंपत्ति 86.4 करोड़ डॉलर घटकर 586.15 अरब डॉलर रह गया। हालांकि स्वर्ण भंडार 36 करोड़ डॉलर की वृद्धि के साथ 92.779 अरब डॉलर रहा।

विशेष आहरण अधिकार 10.5 करोड़ डॉलर बढ़कर 18.879 करोड़ डॉलर पर और अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष के पास आरक्षित निधि 20 लाख डॉलर की वृद्धि के साथ 4.762 अरब डॉलर पर पहुंच गया।

 

Next Post

शिकायत निपटान में लापरवाही के लिए मुथूट फिनकॉर्प पर 2.70 लाख का जुर्माना

Fri Sep 26 , 2025
मुंबई, 26 सितंबर (वार्ता) भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने शिकायत निपटान में लापरवाही के लिए गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनी मुथूट फिनकॉर्प पर 2.70 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। केंद्रीय बैंक ने आज बताया कि 31 मार्च 2024 की कंपनी की वित्तीय स्थिति की जांच के दौरान निर्देशों के उल्लंघन का […]

You May Like