
ग्वालियर। वैश्य फाउंडेशन ग्वालियर द्वारा निर्मित ‘मोक्ष वाहिनी‘ वाहन का लोकार्पण रविवार को सनातन धर्म मंदिर में किया गया। अतिथियों एवं सनातन धर्म मंदिर के पुजारी ने विधि-विधान से पूजन कर वाहन का लोकार्पण किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल ने संबोधित करते हुए कहा कि वैश्य फाउंडेशन के ‘‘मोक्षवाहिनी वाहन का लोकार्पण पुण्यात्म कार्य है। वैश्य फाउंडेशन जिन चार लक्ष्यों को लेकर गठित हुआ था, उन सभी को पूर्ण करना सराहनीय कार्य है। कार्यक्रम का अध्यक्षीय भाषण फाउंडेशन के अध्यक्ष मुकेश अग्रवाल ने दिया। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि ग्वालियर मेला प्राधिकरण0के पूर्व अध्यक्ष वीरेन्द्र कुमार गंगवाल, मप्र चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष प्रवीण अग्रवाल, नितिन मांगलिक, रवि गुप्ता एवं डॉ. श्रीप्रकाश लोहिया ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। संचालन सुश्री रिचा गुप्ता ने किया।
