
दमोह। बांसा तारखेड़ा (हिनौता) पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ग्राम हिनौता के उप स्वास्थ्य केंद्र व शासकीय माध्यमिक विद्यालय परिसर में एक भव्य वृक्षारोपण व निःशुल्क पौधा वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह सराहनीय पहल क्षेत्र के जाने माने पर्यावरण प्रेमी ऋषिराज सिंह परिहार द्वारा की गई, जिसमें ग्रामीणों और स्कूली बच्चों ने उत्साह पूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित मेडिकल ऑफिसर डॉ पुष्पेंद्र त्रिपाठी ने पौधों के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा की वृक्ष हमारे जीवन का आधार है स्वास्थ्य और पर्यावरण का गहरा संबंध है।सागरनाका चौकी प्रभारी विक्रम सिंह दांगी ने इस मुहिम की सराहना करते हुए कहा कि हर नागरिक को पर्यावरण सुधार के लिए कम से कम एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए और उसकी देखभाल करनी चाहिए। इस गरिमामय अवसर पर एएमओ दिनेश पटेल, फार्मासिस्ट सतीश विश्वकर्मा, अखिलेश क्षारी, महिला आरक्षक रचना विश्वकर्मा शाला के प्रधान अध्यापक महोदय और समस्त शिक्षक शिक्षिकाओं की मौजूदगी में स्कूली बच्चों को पौधों की देखभाल की शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम में एएनएम लक्ष्मी कुर्मी, आशा कार्यकर्ता लक्ष्मी परिहार, जयंती परिहार, रमेश पटेल, अभिषेक जितेंद्र छुट्टू महराज शिव मौसम रैकवार अमित विनय शुभम अनुज सहित स्थानीय गणमान्य नागरिक और ग्रामीणों का विशेष सहयोग रहा। कार्यक्रम के अंत में सभी लोगों को फलदार और छायादार पौधों का निः शुल्क वितरण किया गया।
