इंदौर: गीता भवन क्षेत्र में देर रात तेज रफ्तार कार ने ई रिक्शा को टक्कर मार दी. हादसे में ई रिक्शा चालक गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि कार चालक मौके से फरार हो गया. पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है.घायल की पहचान भूषण कुमार उम्र 26 साल निवासी अर्जुन सिंह गोहर नगर के रूप में हुई है, जो पेशे से ई-रिक्शा चालक है. वह देर रात काम खत्म कर घर लौट रहा था.
इसी दौरान गीता भवन चौराहे के पास सामने से आ रही तेज रफ्तार कार ने उसके ई रिक्शा को जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ई रिक्शा पलट गया और उसके परखच्चे उड़ गए. भूषण सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया. हादसे के बाद कार चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया. घटना के बाद राहगीरों ने तुरंत एम्बुलेंस को सूचना दी और घायल को अस्पताल पहुंचाया. पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और फरार कार चालक की तलाश जारी है.
